अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
IPL 2026 Smart Glasses Ban: IPL 2026 के फाइनल से पहले BCCI का बड़ा फैसला। मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के खतरे को रोकने के लिए खिलाड़ियों के स्मार्ट ग्लास और रिकॉर्डिंग गॉगल्स पहनने पर प्रतिबंध लगाया।
- Written By: अक्षय साहू
BCCI ने IPL में स्मार्ट गॉगल्स पर बैन लगाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
BCCI Ban Smart Goggles in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब खिलाड़ी रिस्ट्रिक्टेड एरिया के में कम्युनिकेशन और रिकॉर्डिंग टेक्नोलॉजी वाले स्मार्ट ग्लास, सनग्लास और गॉगल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। IPL के एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने मैच फिक्सिंग के खतरे को करने के लिए यह चेतावनी जारी की है।
एंटी-करप्शन यूनिट की ओर से जारी चेतावनी में बताया गया है कि, कुछ कंपनियां IPL में शामिल खिलाड़ियों और टीम से जुड़े लोगों को कम्युनिकेशन और रिकॉर्डिंग टेक्नोलॉजी उपकरण बेचने की कोशिश कर रही हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ACSU ने बीसीसीआई को जानकारी दी है कि कई कंपनियां लीग से जुड़े खिलाड़ियों और अधकारियों को स्मार्ट आईवियर प्रोडक्ट्स लगातार बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इनका लाइव मैच के दौरान गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
BCCI ने बढ़ाई IPL में निगरानी
द इंडियन एक्सप्रेस के सुत्र ने अखबार को बताया कि, स्मार्ट आईवियर प्रोडक्ट्स और भी एडवांस हो गए हैं। इसने बोर्ड के सामने कम्युनिकेशन और रिकॉर्डिंग को लेकर नई चिंताओं को जन्म दिया है। ACSU की हालिया कार्रवाई दिखाती है कि आईपीएल इंटीग्रिटी रिस्क से निपटने के लिए लगातार सतर्क है और काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
इसी क्रम में बीसीसीआई ने IPL की निंगरानी को पहले से और सख्त करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में ही एक नई गाइडलाइन जारी की है। आठ पेज के इस गाइडलाइन में खिलाड़ियों, टीम मालिकों, और अधिकारियों की ओर से गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामलों का जिक्र किया गया था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने सभी फ्रेंचाइजीस को मेल लिखाकर इसकी जानकारी दी थी।
देवजीत सैकिया ने मेल में क्या लिखा
जानकारी के मुताबिक, सैकिया ने अपने मेल में लिखा कि, बीसीसीआई के ध्यान में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम के कर्मचारियों के बीच कुछ गलत व्यवहार और प्रोटोकॉल उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं।
यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
सैकिया ने आगे कहा कि, अगर इन घटनाओं को नजरअंदाज किया गया और कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे लीग, संबंधित फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई की छवि को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही इससे व्यक्तियों और फ्रेंचाइजी को कानूनी और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी हो सकते हैं।
