Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे बोले- जडेजा का विकल्प नहीं, टीम इंडिया में बनानी है अलग पहचान

Nagpur Harsh Dubey News: अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने गए विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने कहा कि वे किसी के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 29, 2026 | 01:20 PM

हर्ष दुबे (फाइल फोटो, सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Harsh Dubey IPL Test Match: युवा स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर हर्ष दुबे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं और किसी अनुभवी सीनियर क्रिकेटर के ‘विकल्प’ के तौर पर नहीं पहचाने जाना चाहते। बाएं हाथ के स्पिनरों और बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सूची में सबसे होनहार ऑलराउंडरों में से एक विदर्भ के 23 वर्षीय क्रिकेटर दुबे को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और 3 मैच की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर ने संकेत दिया कि वे दुबे को भविष्य की संभावना के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच के लिए सिर्फ आराम दिया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल सत्र पूरा करने के बाद नागपुर पहुंचने पर दुबे ने कहा, ‘इस मौके ने मुझे एक खिलाड़ी के तौर पर काफी आगे बढ़ने में मदद की है। मैं किसी की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और मेरी यही मेहनत आज मुझे यहां तक लाई है। भविष्य के बारे में बहुत अधिक सोचने की जगह मेरा पूरा ध्यान इस बात पर है कि मुझे जब भी मौका मिले तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।’

सम्बंधित ख़बरें

जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान

प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह

क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI

मैं खुद पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहता

तीनों प्रारूप में 95 मुकाबलों में अब तक 198 विकेट ले चुके दुबे ने कहा, ‘अभी मैं इस अंतरराष्ट्रीय मैच को किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहा हूं। मैं खुद पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहता। मैं बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना चाहता हूं और वही करते रहना चाहता हूं जो मेरे लिए हमेशा कारगर रहा है।’

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी दुबे की मुख्य ताकत है जिससे उन्होंने 133 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं (जिनमें 9 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट और 2 बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा शामिल है) लेकिन दुबे बल्लेबाजी में भी माहिर हैं और अब तक 27 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में फ्लैट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी: महानुभावपंथी भिक्षुकों से 51.39 लाख की ठगी, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9 अर्धशतक जड़ने वाले दुबे ने कहा, ‘मुझे बल्लेबाजी में बहुत मजा आता है और मैं एक ऑलराउंडर के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर देखता हूं क्योंकि मैंने हमेशा इसी तरह खेला है।’ मौजूदा सत्र में 8 आईपीएल मैच खेलने से दुबे को अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे हमेशा टीम के लिए खेलें और जब भी टीम को जीतने में मदद करने की जरूरत हो तो अपना शतप्रतिशत दें।

Vidarbha all rounder harsh dubey aims for own identity in team india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 01:20 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.