नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: सूर्यवंशी के रूप में आया तूफान, राजस्थान रॉयल की अनोखी शान

Vaibhav Sooryavanshi IPL Records: IPL में 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सनराइजर्स के खिलाफ महज 28 गेंदों में 97 रन बनाकर उन्होंने कोहराम मचा दिया।

आकाश मसने

Navabharat Nishanebaaz: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, सूर्यवंशी के तेज के सामने कोई टिक नहीं पा रहा है। वह अत्यंत सबल और प्रखर है। उसे देखकर आंखें चौंधिया जाती हैं।'

हमने कहा, 'गर्मी के इस भयानक मौसम में सूर्य की तीव्र किरणें आग उगल रही हैं। भारतीय तो 45-46 डिग्री तापमान बर्दाश्त कर लेते हैं, लेकिन इसी समय हमेशा ठंड में रहने वाले इंग्लैंड के लोग 38 डिग्री टेंप्रेचर में ही बेहोश होकर गिरने लगे हैं। सूर्य का कोप इतना प्रबल है कि कूलर और एसी भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, हम सूर्य नहीं, बल्कि सूर्यवंशी की बात कर रहे हैं। महाभारत में 16 वर्ष के वीर अभिमन्यु ने कौरवों के छक्के छुड़ा दिए थे। इस समय 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक 65 छक्के मारकर क्रिस गेल का 59 छक्के का रिकार्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी का शस्त्र उसका बल्ला है, जिससे वह हल्ला बोल करता है। वह गेंदबाजों का काल है और बड़ी निर्ममता से गेंदों को पीटता है। उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 28 गेंदों में 97 रन बनाए और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई।'

हमने कहा, 'आप सूर्यवंशी से इतने प्रभावित क्यों हैं? अपने देश में चंद्रवंशी, भृगुवंशी, रघुवंशी, गुप्तवंशी और मौर्यवंशी भी रहे हैं। महाकवि कालिदास ने तो रघुवंशम महाकाव्य लिखकर इस वंश की कीर्ति का बखान किया है। रघुवंश में काकुस्थ, इक्ष्वाकु, सगर, अंशुमान, भगीरथ, रघु, दिलीप, अज, दशरथ और राम जैसे प्रतापी राजा हुए। दशरथ ने तो देवताओं के साथ मिलकर असुरों से युद्ध किया था। दसों दिशाओं में उनके रथ दौड़ते थे। लंका में दशानन था तो अयोध्या में दशरथ! रघुवंश ही सूर्यवंश है। सूर्य की संतानों के नाम हैं शनि, यम, वैवस्वत मनु, यमुना, ताप्ती, सुग्रीव, कर्ण, अश्विनीकुमार व सावर्णी मनु।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, इस कलियुग के प्रथम चरण में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय हो गया है। लोग टीवी पर अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम देखते-देखते बोर हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी बड़े चाव से देखते हैं।'

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट