हो गया कन्फर्म, दूसरे टेस्ट में करेंगे कप्तानी ऋषभ पंत; कप्तान बनने के पहला रिएक्शन आया सामने
Rishabh Pant: दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल के चोटिल होने पर ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई। पंत ने कहा कि एक मैच की कप्तानी आसान नहीं, लेकिन टीम जीत के लिए पूरा प्रयास करेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Pant On Taking Over From Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। इस मुकाबले से शुभमन गिल बाहर हो गए हैं। आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं है लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की कड़ी चुनौतियों के के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।
नियमित कप्तान शुभमन गिल को ईडन गार्डन्स टेस्ट के दौरान गर्दन की अकड़न के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने पंत को कप्तानी संभालने की जिम्मेदारी दी।
पंत ने कप्तानी मिलने पर क्या कहा?
पंत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक कप्तान के लिए एकमात्र मैच सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का मुझे यह सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। कभी-कभी अगर आप किसी बड़े मौके के बारे में बहुत ज़्यादा सोचते हैं, तो इससे कोई फ़ायदा नहीं होता। मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता। पहला टेस्ट मैच हमारे लिए कठिन था और हमें टेस्ट जीतने के लिए जो भी करना होगा हम वह करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
शुभमन की जगह पर कौन खेलेगा तय हो चुका है
ईडन गार्डन्स में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है, जहां पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
पंत ने कहा कि टीम प्रबंधन ने पहले ही मैच के लिए गिल के स्थान पर खेलने वाले खिलाड़ी के बारे में फैसला कर लिया है, लेकिन उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला कर लिया है कि शुभमन की जगह कौन खेलेगा। जो खिलाड़ी खेलेगा उसे इसके बारे में बता दिया गया है।”
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी टेस्ट में ऋषभ पंत हासिल कर सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, MS Dhoni के बाद ऐसा करने वाले…
पंत ने कहा, ‘‘मैं पारंपरिक बने रहना चाहता हूं और साथ ही लीक से हटकर सोचना भी चाहता हूं। मैं अच्छा संतुलन बनाना चाहता हूं। हमें चीजों को सरल रखना होगा और जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी, वही जीतेगी।” पंत ने महत्वपूर्ण मैच के लिए उपलब्ध रहने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए गिल की सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘शुभमन मैच खेलने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने तब भी लचीलापन दिखाया जब शरीर साथ नहीं दे रहा था और खिलाड़ियों से इसी तरह का रवैया आप देखना चाहते हैं। मैं गिल से रोज़ बात करता हूं। मुझे कल शाम को ही पता चला कि मैं इस मैच में कप्तानी करूंगा।”
