‘एजेंडा वाली फेक न्यूज…’, 27 करोड़ की पोस्ट पर बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत
सोशल मीडिया में एक पत्रकार ने ऋषभ पंत की 27 करोड़ वाली रकम के बारे में पोस्ट किया। जैसे ही इस पर कप्तान पंत की नजर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसका जवाब दिया। अब उनका ये रिप्लाई वाला पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स बुरी तरह प्लॉप साबित हुई है। वहीं, टीम के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन इससे भी खराब रहा है। इस साल ऋषभ पंत की कप्तानी तो खराब रही है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी इससे भी ज्यादा परेशानी का सबब बनी है। ऐसे में पंत को फैंस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं।
अब जाकर LSG के कप्तान ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने इसे फेक न्यूज का एजेंडा करार दिया है। बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ की भारी भरकम बोली के साथ खरीदा गया था। जिसके बाद वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
सोशल मीडिया में पोस्ट का पंत ने किया रिप्लाई
ऐसे में लोगों व फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि ऋषभ पंत मौजूदा सीजन में दमदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पूरी तरह से फ्लॉप रहे। जिसके बाद एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगले साल उनको लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज कर दिया जाएगा, क्योंकि 27 करोड़ की रकम बहुत ज्यादा है। पंत ने इसी पोस्ट पर रिप्लाई कर अपनी बात रखी।
सम्बंधित ख़बरें
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
27 करोड़ वाले पोस्ट पर भड़के ऋषभ पंत
पत्रकार द्वारा साझा की गई इस पोस्ट पर ऋषभ पंत भड़क गए। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि “मैं मानता हूं कि फेक न्यूज से कंटेंट को ज्यादा पहुंच मिलती है, लेकिन इसको ही सबकुछ न माना जाए। एजेंडा वाली फेक न्यूज के बजाय थोड़ा समझ और सही खबर ज्यादा बेहतर होगी। धन्यवाद, आपका दिन अच्छा रहे। सोशल मीडिया में जो भी पोस्ट करते हैं, उसे थोड़ा जिम्मेदार और समझदार बनें।”
I understand fake News gives more traction To content but let’s not built everything around it . Little sense and credible news will help more rather making fake news with agenda . Thanks have a good day . Let’s be responsible and sensible what we put out on social media 🇮🇳🙏🏻 — Rishabh Pant (@RishabhPant17) May 22, 2025
लाइव मैच में एक ही ओवर के दौरान तीन बार गिरे अरशद खान, गुजरात की मुश्किलें बढ़ी
आईपीएल 2025 में अब तक ऋषभ पंत का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में कुल 12 मैच खेल चुकी है। अब उसे दो मुकाबले और खेलने हैं, लेकिन इससे पहले ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बचे हुए दो मैच टीम के लिए केवल औपचारिकता मात्र है। अगर बात कप्तान ऋषभ पंत की करें, तो उन्होंने इस सीजन की 11 पारियों में केवल 135 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी मौजूद है।
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का औसत 12.27 का रहा है। आईपीएल में ऐसा औसत एक सीजन में किसी कप्तान का दूसरा सबसे घटिया औसत है। इससे पहले साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मार्गन का औसत 11.08 का था। यदि भारतीय कप्तानों की बात की जाए तो इसमें सबसे इसमें पंत का नाम पहले स्थान पर आ गया है।
