GT vs LSG: लाइव मैच में एक ही ओवर के दौरान तीन बार गिरे अरशद खान, गुजरात की मुश्किलें बढ़ी

गुजरात टाइटंस के लिए दूसरा ओवर लेकर आए अरशद खान दो बार मैदान पर एक ही तरीके से गिर गए। जिसके बाद उन्हें परेशानी में देखा गया।
लाइव मैच में तीन बार गिरे अरशद खान
Published on
Updated on

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला खेला गया। इस दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान दूसरा ओवर लेकर आए। इस ओवर में उन्हे एक बार नहीं, बल्कि तीन बार गिरते हुए देखा गया।

एक ओवर में तीन बार गिरे अरशद खान

मुकाबले के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जब अरशद खान गिरे तब लग रहा था कि वो घायल हो चुके हैं। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद वो फिर से गेंदबाजी करने के लिए आ गए। इसके बाद मैदान के स्टाफ ने बॉलिंग एरिया में बुरादा डाला, लेकिन अरशद खान का परेशामी में कमी नहीं हुई। इस ओवर में आगे दो बार और गिरे। इस हिसाब से एक ओवर में अरशद खान तीन बार गिर गए।

सिराज भी हुए चोटिल

सिर्फ अरशद खान ही नहीं, बल्कि टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी चोटिल हो गए। दरअसल, मैच में गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज तीसरा ओवर लेकर आए। इस दौरान मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे थे। सिराज की गेंद में मार्श ने सामने तेज शॉट मारा और गेंद जाकर सीधे सिराज के हाथ में लगी।

मिचेल मार्श की शॉट इतनी तेज थी, कि गेंद चंद पल में ही सामने खड़े सिराज के हाथ पर जाकर लगी। इसके बाद फिजियो के द्वारा उनका हाथ को देखा गया। फिर मोहम्मद सिराज मैदान के बार चले गए। मैदान के बाहर उनके हाथ को फिजियो ने एक बार फिर से देखकर उपचार किया। तब जाकर वो ठीक हो पाए और फिर टीम के लिए पांचवां ओवर लेकर आए।

मैच से पहले बजा राष्ट्रगान

आईपीएल 2025 के 18वें संस्करण में राष्ट्रगान बचा। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान समारोह में शामिल हुए। मैच शुरु होने से पहले दोनों टीमों की तरफ से भारतीय सैनिकों को सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स व मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान भी राष्ट्रगान हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com