ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चयन समिति अब उनके भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकती है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI on Rishabh Pant: इस वक्त हिंदुस्तान में आईपीएल 2026 का जोर-शोर से चल रहा है। अब आईपीएल में अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। आरसीबी ने रविवार 17 मई को आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। अगर बात करें तो इस बार फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है। जिसके बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से अपने घर पर एक मैच की टेस्ट और इसके बाद 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
अब भारतीय क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी इस सीरीज के लिए आगामी 19 जून को मीटिंग करने वाली है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ियों के टीम में भविष्य को लेकर चर्चा होना लगभग तय माना जा रहा है। इसी कड़ी में भारत के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी जोर-शोर से उठ रहा है। इस वक्त पंत टीम इंडिया में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए इस सीरीज से उन्हें आराम दिए जाने की बात भी कही जा रही है।
पंत से ली जा सकती है उपकप्तानी
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान वो बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में बुरी तरह से फेल होते हुए दिखाई दिए हैं। यही कारण है कि उन्हें इस प्रदर्शन का खामियाजा टीम इंडिया में भी भुगतना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया है कि ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में मैच विनर खिलाड़ी हैं, ऐसे में बोर्ड उन्हें खोने का खतरा भी नहीं उठाना चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक पंत ने अपनी आक्रमक बल्लेबजाी के दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबलों में विजयी बनाया है। ऐसे में उनसे उपकप्तानी की जिम्मेदारी को वापस लेकर सिर्फ बल्लेबाजी में ध्यान देने को कहा जा सकता है। यदि वो सिर्फ बल्लेबाजी में ध्यान देंगे तो वो टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
बुमराह को अफगानिस्तान सीरीज में मिलेगा आराम?
जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। इसके पीछे का कारण वर्कलोड मैनेजमेंट है। हांलाकि आखिरी फैसला बीसीसीआई की मेडिकल टीम की जांच के बाद ही लिया जाएगा। जांच के दौरान पता चलेगा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं? यदि ऐसा होता है तो फिर उन यकीनन आराम दिया जाएगा। अगर शरीर में कोई परेशानी नहीं तो फिर भी ये हो सकता है कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान आराम ही करें।
