Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो रूट जैसा टैलेंट लेकिन…पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस खिलाड़ी को बताया इंग्लिश टीम का दुश्मन

Ricky Ponting: रिकी पोंटिंग ने एशेज टेस्ट में इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक के आउट होने के तरीकों पर सवाल उठाए हैं। ब्रूक के टैलेंट को मानते हुए भी पोंटिंग उनकी आक्रामक अप्रोच से निराश दिखें।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Dec 24, 2025 | 04:03 PM

रिकी पोंटिंग (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ricky Ponting Criticises Harry Brook: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के खेलने के अंदाज पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पोंटिंग का मानना है कि ब्रूक जैसा टैलेंट रखने वाला खिलाड़ी बार-बार गलत शॉट चयन के कारण अपना ही नुकसान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रूक अपने जबरदस्त हुनर का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं, जो उनके कद के खिलाड़ी से उम्मीद की जाती है।

आईसीसी रिव्यू पर पोंटिंग का बड़ा बयान

‘द आईसीसी रिव्यू’ शो में संजना गणेशन से बातचीत के दौरान रिकी पोंटिंग ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हैरी ब्रूक को खेलते देखना उन्हें बेहद पसंद है और वह मौजूदा दौर के सबसे रोमांचक बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि, उनके कुछ आउट होने के तरीके बेहद निराशाजनक रहे हैं। पोंटिंग के अनुसार, ब्रूक कई बार ऐसे शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, जिनकी उन्हें कोई जरूरत नहीं है।

‘जो रूट जितना ही टैलेंट है ब्रूक में’

पोंटिंग ने हैरी ब्रूक की तुलना इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट से करते हुए कहा कि ब्रूक में भी उतना ही टैलेंट है जितना रूट में है। उन्होंने साफ कहा कि यह जो रूट की आलोचना नहीं है, बल्कि ब्रूक की क्षमता को रेखांकित करने की बात है। पोंटिंग ने बताया कि ब्रूक ने पिछले 15 सालों से जो रूट को क्रिकेट खेलते हुए देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है, लेकिन अब उन्हें अपनी गेम अवेयरनेस को और बेहतर करने की जरूरत है।

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

आउट होने के तरीके पर बढ़ती आलोचना

एशेज सीरीज के दौरान हैरी ब्रूक के आउट होने के तरीके लगातार चर्चा में रहे हैं। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने नाथन लियोन के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, जिसमें वह बोल्ड हो गए। इस तरह के शॉट चयन को लेकर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। मौजूदा सीरीज में ब्रूक ने अब तक तीन टेस्ट मैचों में 28.83 की औसत से 173 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की ऐतिहासिक पारी, 38 की उम्र में जड़ा शानदार शतक, वर्ल्ड कप 2027 के लिए ठोका दावा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अलग सोच की जरूरत

रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘नेचुरल गेम’ के नाम पर जोखिम लेना भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आप उन्हें थोड़ी सी भी ढील देते हैं, तो वे उसका पूरा फायदा उठाते हैं। पोंटिंग के मुताबिक, इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने बार-बार यही साबित किया है।

Ricky ponting criticises harry brook batting ashes series joe root comparison

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 04:03 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ENG vs AUS Test Series
  • England Cricket Team
  • Ricky Ponting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.