IPL 2026: पहले ही मैच में फुस्स हुई अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी, चिन्नास्वामी में नहीं दोनों का जादू
IPL 2026: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग फ्लॉप रही। RCB के खिलाफ मैच में दोनों सस्ते में आउट हुए, जबकि नए गेंदबाज जैकब डफी ने बड़ा विकेट लेकर टीम को बढ़त दिलाई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आरसीबी बनाम एसआरएच (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। हालांकि जिस मजबूत शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, वह पूरी तरह से फेल होती नजर आई।
अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी रही नाकाम
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड से बड़े स्कोर की उम्मीद थी। अभिषेक ने शुरुआत में एक शानदार छक्का लगाकर इरादे जरूर दिखाए, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। तीसरे ओवर में जैकब डफी की गेंद पर वह जितेश शर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक सिर्फ 7 रन ही बना सके। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन फिल साल्ट ने उनका कैच लपक लिया। हेड 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए।
डफी के आगे नहीं चला कोई बल्लेबाज
जैकब डफी ने सिर्फ ओपनिंग जोड़ी को ही नहीं रोका, बल्कि मिडिल ऑर्डर को भी झटका दिया। नीतीश कुमार रेड्डी भी उनके खिलाफ टिक नहीं सके। पांचवें ओवर में रेड्डी ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन अभिनंदन सिंह को कैच थमा बैठे। वह 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। डफी की सटीक गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
शानदार डेब्यू, 3 विकेट से मचाया तहलका
आईपीएल में अपना पहला मुकाबला खेल रहे जैकब डफी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शुरुआती स्पेल में ही चार ओवर पूरे कर लिए और इस दौरान सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी इस घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख ही बदल दिया और आरसीबी को शुरुआती बढ़त दिला दी।
ये भी पढ़ें: ब्लैक आर्मबैंड पहनकर क्यों खेल रहे हैं आरसीबी के खिलाड़ी? जानें क्या है कारण
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बदलाव
आमतौर पर पहली पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कम करती है, लेकिन आरसीबी ने अलग रणनीति अपनाई। डफी का स्पेल खत्म होते ही उन्हें बाहर बुला लिया गया और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया। इस रणनीति ने आरसीबी को संतुलन बनाए रखने में मदद दी। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 के पहले मैच में जैकब डफी का डेब्यू शानदार रहा और उनकी गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत को पूरी तरह से बिगाड़ दिया।
