IPL 2026 Match: RCB vs SRH Live Updates
28 Mar 2026 07:15 PM (IST)
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयांश शर्मा।
28 Mar 2026 07:10 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, साहिल अरोरा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
28 Mar 2026 07:06 PM (IST)
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब आरसीबी की टीम हैदराबाद के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। वहीं, एसआरएच उसे की कोशिश उसे कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
28 Mar 2026 06:51 PM (IST)
आईपीएल 2026 के इस मुकाबले के लिए थोड़ी देर बाद यानी 7 बजे टॉस होगा, जबकि साढे 7 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा।
28 Mar 2026 06:28 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेंगे। हेजलवुड हाल ही में बेंगलुरु टीम से जुड़े हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया कि अभी टीम से जुड़ने के कारण वह पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
28 Mar 2026 06:07 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इन 26 मैचों में हैदराबाद ने 13 जबकि बेंगलुरु ने 11 जीत दर्ज की है, वहीं 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
28 Mar 2026 05:59 PM (IST)
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पिछले साल जून में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद यह पहला बड़ा मुकाबला होगा।
28 Mar 2026 05:56 PM (IST)
बेंगलुरु में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। पिछले साल आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस बार समारोह रद्द करने का फैसला लिया है।
28 Mar 2026 05:54 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने 6 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
28 Mar 2026 05:51 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।
28 Mar 2026 05:49 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा और अमित कुमार।
28 Mar 2026 05:40 PM (IST)
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।
Indian Premier League 2026 RCB vs SRH Live Score Updates: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी चुनी और कहा कि टीम नई शुरुआत के साथ जीत दोहराना चाहती है। वहीं ईशान किशन ने कहा कि कप्तानी संभालना अच्छा लग रहा है और टीम अपनी योजनाओं पर फोकस करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच हुए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 14 और बेंगलुरु ने 11 जीते हैं, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है।
हैं।
Good Morning, folks ☀️ It’s #TATAIPL day 🥳 pic.twitter.com/DlOED5XZyI — IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026