आज की ताजा खबर 1 जुलाई LIVE: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज से देश भर में कई बड़े फाइनेंशियल और एडमिनिस्ट्रेटिव बदलाव लागू हो रहे हैं, जिसमें LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, पासपोर्ट सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी के नए नियम शामिल हैं।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
01 Jul 2026 08:45 AM (IST)
01 Jul 2026 08:45 AM (IST)केतन अग्रवाल मर्डर केस: चेतन को क्राम सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए लोहागढ़ लेकर पहुंची पुलिस
केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे ग्रामीण पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को पुणे के लोहागढ़ किले में क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन और चाल-ढाल के विश्लेषण (gait analysis) के लिए ले गई है। दूसरी आरोपी सिया के लिए क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
#WATCH | Ketan Agarwal murder case | Maharashtra: Pune Rural Police brings accused Chetan Chaudhary to Pune's Lohagad Fort to conduct a crime scene reconstruction and gait analysis.
The crime scene reconstruction for the other accused, Siya, has already been completed. pic.twitter.com/LfyvSWnM7v
— ANI (@ANI) July 1, 2026
01 Jul 2026 08:21 AM (IST)
01 Jul 2026 08:21 AM (IST)आज से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में हुई कटौती
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये होगी। 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत में भी आज से 13 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये होगी।
01 Jul 2026 07:57 AM (IST)
01 Jul 2026 07:57 AM (IST)दिल्ली: नजफगढ़ रोड पर विजय सेल्स की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग
दिल्ली में आज सुबह करीब 4:30 बजे नजफगढ़ रोड पर स्थित विजय सेल्स की एक बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। आग तेजी से बड़े आउटलेट में फैल गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई शुरू की गई और मौके पर 15 से ज्यादा फायर टेंडर और 75 से ज्यादा फायरफाइटर्स को तैनात किया गया। फायरफाइटर्स दो घंटे से ज़्यादा समय से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, और आग को पूरी तरह बुझाने और इलाके को सुरक्षित करने का काम अभी भी जारी है।
Delhi: A fire broke out at a prominent Vijay Sales commercial building on Najafgarh Road at around 4:30 am today. The blaze quickly spread through the large outlet, causing extensive property damage estimated to be worth millions. An emergency response was launched, with over 15… pic.twitter.com/3hbafLYd3A
— IANS (@ians_india) July 1, 2026
01 Jul 2026 07:42 AM (IST)
01 Jul 2026 07:42 AM (IST)अंबाला: निर्भय की मौत के बाद सील हुआ बोरवेल
अंबाला जिले के धनाउरा गांव में एक बोरवेल को सील कर दिया गया है। इसमें चार साल का निर्भय गिर गया था, रेस्क्यू के बावजूद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
Ambala, Haryana: A borewell in Dhanaura village of Ambala district has been sealed after four-year-old Nirbhay, who had fallen into it and being rescued https://t.co/1afFCuTfpB pic.twitter.com/6lXg5Yangm
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
01 Jul 2026 06:53 AM (IST)
01 Jul 2026 06:53 AM (IST)अंबाला में बोरवेल में गिले 4 साल के निर्भय की मौत
हरियाणा में अंबाला के धनाउरा गांव में बोरवेल में गिरे चार साल के निर्भय को लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार सुबह करीब 3:30 बजे बाहर निकाला गया और तुरंत अंबाला सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शव को अंबाला कैंटोनमेंट सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Ambala, Haryana: Four-year-old Nirbhay is being rescued from the borewell after a nearly 19-hour-long operation carried out jointly by the NDRF, SDRF, and the Indian Army. He is being rushed to a hospital for medical treatment pic.twitter.com/5Sm32nq6DD
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
01 Jul 2026 06:51 AM (IST)
01 Jul 2026 06:51 AM (IST)दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 32 यात्री घायल हो गए।
Breaking News Today LIVE: आज से देश भर में कई बड़े फाइनेंशियल और एडमिनिस्ट्रेटिव बदलाव लागू हो रहे हैं, जिसमें LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, पासपोर्ट सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी और RBI के नए नियम शामिल हैं। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से 3 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगी। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। एजुकेशन पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी की मीटिंग सुबह 10:30 बजे होनी है, जहां NTA के डायरेक्टर जनरल NEET UG 2026 री-एग्जाम से मिली सीख पर ब्रीफिंग देंगे। पश्चिम बंगाल सरकार आज से नया मिनिमम वेज स्ट्रक्चर लागू करेगी, जिससे लाखों वर्कर्स को फायदा होगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रेसिडेंट सी. जोसेफ विजय आज कोवलम में अलायंस पार्टनर्स के साथ मीटिंग करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….
