Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 30 जून LIVE: पीएम मोदी आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों संग करेंगे अहम बैठक

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में प्रशासनिक सुधार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Jun 30, 2026 | 08:24 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 30 Jun 2026 08:24 AM (IST)

    30 Jun 2026 08:24 AM (IST)

    गाजियाबाद में ट्रांसफार्मर में आग, दमकल मौके पर

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और स्थिति पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

    #WATCH | गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: खोड़ा कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

    (सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/A3CP4b08c8

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026

  • 30 Jun 2026 07:54 AM (IST)

    30 Jun 2026 07:54 AM (IST)

    मनाली-लेह हाईवे पर ट्रैफिक बहाल, राहत की खबर

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह हाईवे पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। जाहलमा नाला के पास सीमा सड़क संगठन (BRO) ने बहाली का काम पूरा करने के बाद आधी रात को ट्रैफिक बहाल किया। हाईवे खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

    #WATCH | लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश: मनाली-लेह हाईवे पर जाहलमा नाला के पास BRO द्वारा बहाली का काम पूरा करने के बाद आधी रात को ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।

    (सोर्स: लाहौल-स्पीति पुलिस) pic.twitter.com/Lc3kDEEoAk

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026

  • 30 Jun 2026 07:45 AM (IST)

    30 Jun 2026 07:45 AM (IST)

    नवी मुंबई में भारी बारिश, APMC मार्केट जलमग्न

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। APMC मार्केट से सामने आए वीडियो में सड़कों पर भरा पानी और लोगों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है। बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    #WATCH | नवी मुंबई, महाराष्ट्र: नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।

    वीडियो APMC मार्केट से है। pic.twitter.com/D1aNs9vwoG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026

  • 30 Jun 2026 07:12 AM (IST)

    30 Jun 2026 07:12 AM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की भिड़ंत, 4 की मौत, 19 घायल

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    #WATCH मथुरा(उत्तर प्रदेश): यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया अंतर्गत माइलस्टोन संख्या 112 के पास बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए हैं। pic.twitter.com/0dypyQ3ACZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026

  • 30 Jun 2026 06:44 AM (IST)

    30 Jun 2026 06:44 AM (IST)

    नई दिल्ली वार्ता को आगे बढ़ाना चाहते हैं: सर्जियो गोर

    भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि नई दिल्ली में हुई बातचीत को आगे बढ़ाना दोनों देशों की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा अगले साल किसी समय प्रस्तावित है। गोर ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में जी20 बैठक में शामिल होने वाले हैं। क्वाड सहयोग और प्रशांत क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा को नियमित और मजबूत बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

    #WATCH वॉशिंगटन डी.सी.| राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे को लेकर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "यह मिड-टर्म चुनाव के समय नहीं होगा। यह अगले साल किसी समय होगा... हम चाहेंगे कि यह जल्द से जल्द हो।"

    उन्होंने आगे कहा, "सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने PM मोदी से मुलाकात के… pic.twitter.com/YyF2XdkNaT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2026

  • 30 Jun 2026 06:42 AM (IST)

    30 Jun 2026 06:42 AM (IST)

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आज करेगा रामलला के दर्शन

    कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अजय राय करेंगे और दर्शन कार्यक्रम निर्धारित है। हालांकि, यात्रा से पहले ही कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

  • 30 Jun 2026 06:37 AM (IST)

    30 Jun 2026 06:37 AM (IST)

    पीएम मोदी आज सचिवों संग सुधारों पर करेंगे मंथन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में प्रशासनिक सुधार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में प्रशासनिक सुधारों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। बैठक में सुशासन, दक्षता और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी मंथन होने की संभावना है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 30 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 06:35 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.