RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी के सामने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन बनाए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट रासिक सलाम डार ने अपने नाम किए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रासिख डार (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs LSG 23rd Match IPL 2026 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ, क्योंकि गेंदबाजों ने शुरुआत से ही लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
लखनऊ की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने महज 35 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों के बाद बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन दबाव बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
Innings Break! #RCB’s terrific bowling effort restricts #LSG to 146 Will the visitors defend it or 2️⃣ points for the hosts? 🤔 SCORECARD ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/h1eWD2Kp9B — IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
मध्यक्रम भी नहीं कर पाया कमाल
लखनऊ की टीम 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और विकेटों का पतन लगातार जारी रहा। अंततः पूरी टीम 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 40 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
आरसीबी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रसिख सलाम डार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लेकर लखनऊ की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।
विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर
इस मुकाबले में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि वह लक्ष्य का पीछा करते समय इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं, जिससे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ‘जंग’ की तैयारी! PSL के बीच विदेशी खिलाड़ियों ने थामी मशीन गन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस समय 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम टॉप पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से 2 अंक और पंजाब किंग्स से 1 अंक पीछे है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।
