RCB में वक्त बर्बाद कर रहे, छोड़ दो IPL’, दिग्गज कप्तान ने जैकब बेथेल को दी करियर बचाने की ये सलाह
Jacob Bathell: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, जिसके बाद एक पूर्व कप्तान ने उन्हें टूर्नामेंट छोड़ने की सलाह दी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जैकब बेथेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Alastair Cook statement on Jacob Bathell: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक शानदार खेल दिखाया है और टीम का प्रदर्शन किसी चैंपियन से कम नहीं लग रहा। पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बीच एक खिलाड़ी को मौका न मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जिससे उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जैकब बेथेल को नहीं मिला मौका
जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, खासकर भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 45 गेंदों पर शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इसके बावजूद आईपीएल में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। वे बेंगलुरु टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन लगातार बेंच पर बैठे रहना उनके करियर के लिए चिंता का विषय बन गया है।
एलेस्टर कुक ने दी बड़ी सलाह
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, “सिडनी में उन्होंने शीर्ष क्रम में उन परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है। मैंने उन्हें बैटिंग करते देखा है और मुझे लगता है कि वो ओपनिंग भी कर सकता है। अगर वे तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं, तो ओपनिंग भी कर सकते हैं।” कुक का मानना है कि बेथेल के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मौके नहीं मिल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
आईपीएल छोड़ने की सलाह
कुक ने बेथेल के आईपीएल में अब तक एक भी मैच नहीं खेलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा, “बेथेल के लिए ये आदर्श स्थिति नहीं है। उन्हें ओपनिंग नहीं करनी चाहिए लेकिन वे आईपीएल में कुछ भी नहीं कर रहे हैं। उन्हें वहां से वापस आना चाहिए काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए। इससे इंग्लैंड की मदद हो सकती है।” कुक का मानना है कि लगातार बेंच पर बैठने से बेहतर है कि बेथेल नियमित क्रिकेट खेलें।
ये भी पढ़ें: लखनऊ ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आईपीएल 2026 से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने भी अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला किया था। अब कुक का सुझाव है कि बेथेल भी इसी रास्ते पर चलें, ताकि उनका खेल निखरे और इंग्लैंड टीम को भी इसका फायदा मिल सके।
