जैकब बेथेल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बने

Jacob Bethell: इंग्लैंड के कप्तान जैकब बेथेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वो इंग्लैंड के लिए कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मोंटी बोडेन को पीछे छोड़ा।
Jacob Bethell
Updated on

Jacob Bethell Creates History: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे तीन टी20 सीरीज का आज 17 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस के दौरान उतरते ही इंग्लैंड के कप्तान जैकब बेथेल ने इतिहास रच दिया। जैकब बेथेल इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

डबलिन में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज़ का पहला टी20 मैच बेथेल का इंग्लैंड के कप्तान के रूप में पहला मैच है। वह 21 साल और 329 दिन के हैं। इंग्लैंड के कप्तान के रूप में अपने पहले टी20 मैच में बेथेल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना।

बेथेल से पहले, इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड मोंटी बोडेन के नाम था। बोडेन 23 साल और 144 दिन के थे, जब उन्होंने 25 मार्च, 1889 को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी की थी।

इंग्लैंड की टीम के कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान

खिलाड़ी का नाम उम्र प्रारूप विरोधी टीम स्थान तारीख
जैकब बेथेल 21 साल, 329 दिन T20I आयरलैंड डबलिन 17 सितंबर 2025
मोंटी बोडेन 23 साल, 144 दिन टेस्ट दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 25 मार्च 1889
आइवो ब्लाइ 23 साल, 292 दिन टेस्ट ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 30 दिसंबर 1882
इयान बॉथम 24 साल, 186 दिन वनडे वेस्टइंडीज लीड्स 28 मई 1980
इयान बॉथम 24 साल, 194 दिन टेस्ट वेस्टइंडीज नॉटिंघम 5 जून 1980
एलिस्टर कुक 24 साल, 325 दिन T20I दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 15 नवंबर 2009
इयोन मॉर्गन 24 साल, 349 दिन वनडे आयरलैंड डबलिन 25 अगस्त 2011

इंग्लैंड ने पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ जारी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को टीम का कप्तान नियुक्त किया। 21 साल और 329 दिन की उम्र में कप्तानी संभालकर बेथेल इंग्लैंड के सबसे युवा टी20I कप्तान बन गए।

इस सीरीज में इंग्लैंड के नियमित सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रुक अनुपस्थित हैं। हालांकि, टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें पूर्व कप्तान जोस बटलर भी शामिल हैं। बटलर ने 2022 में इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और वे इस ऐतिहासिक द्विपक्षीय श्रृंखला में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

टी20 आई में इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान

खिलाड़ी उम्र विरोधी टीम स्थान तिथि
जैकब बेथेल 21 साल, 329 दिन आयरलैंड डबलिन 17 सितम्बर 2025
एलिस्टर कुक 24 साल, 325 दिन दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 15 नवम्बर 2009
स्टुअर्ट ब्रॉड 25 साल, 1 दिन श्रीलंका ब्रिस्टल 25 जून 2011
जोस बटलर 25 साल, 80 दिन पाकिस्तान दुबई 27 नवम्बर 2015
Navbharat Live
navbharatlive.com