
Indian Premier League 2026, 32nd Match LSG vs RR Highlight Update: राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पारी की शुरुआत हालांकि खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर तक ही दो अहम विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट हो गए। रियान पराग ने 19 गेंदों में 20 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए। इसके अलावा हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन और डोनोवन फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 43 रन और शुभम दुबे ने नाबाद 19 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही 8 विकेट गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और एडन मार्करम बिना खाता खोले आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 22 रन और हिम्मत सिंह ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके। मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लेकर लखनऊ की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह लखनऊ की लगातार पांचवीं हार और घरेलू मैदान पर सातवीं हार रही, जबकि राजस्थान पांचवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
A clinical bowling display to defend the lowest total this season 😯@rajasthanroyals get back to winning ways with a 40-run victory 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR pic.twitter.com/xv53u4tQVg
जोफ्रा आर्चर ने लखनऊ का आखिरी बल्लेबाज आउट कर दिया है। इस हिसाब से इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से जीत दर्ज कर ली है।
105 रन के स्कोर पर लखनऊ को मिचेल मार्श के रूप में छठा झटका लगा है। उन्होंने 41 गेंद में 55 रन की पारी खेली। अब लखनऊ को जीत के लिए 27 गेंद में 55 रन की जरूरत है।
हिम्मत सिंह के रूप में लखनऊ को पांचवां झटका लगा है। उन्होंने् 15 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मुकुल चौधरी आए हैं। अब LSG को जीत के लिए 33 गेंद में 69 रन की जरूरत है।
निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स चौथा झटका लगु चुका है। उन्होंने 25 गेंद पर 22 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए इंपैक्ट प्लेयर हिम्मत सिंह आए हैं। अब लखनऊ को जीत के लिए 60 गेंद पर 105 रन चाहिए।
जोफ्रा आर्चर ने टीम को तीसरी ओवर में तीसरी बड़ी सफलता दिलाई है। वहीं, उन्होंने अपने दूसरे विकेट के रूप में एडन मार्करम को अपना शिकार बनाया। 2.5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 11 रन है।
आर्चर के बाद दूसरे ही ओवर में नांद्रे बर्गर ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने शून्य पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर एडन मार्करम आए हैं।
जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में राजस्थान को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने आयुष बडोनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 1 ओवर के बाद लखनऊ ने 9 रन बनाए हैं।
पारी की अंतिम गेंद पर रवींद्र जडेजा ने प्रिंस यादव को छक्का लगाया। जिस कारण स्कोर 159 रन तक जा पहुंचा। रवींद्र जडेजा 29 गेंद पर 43 रन की नाबाद पारी खेलेकर लौटे। वहीं, शुभम दुबे 19 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
Crucial runs added ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
Ravindra Jadeja with a fine rescue act of 43*(29) 🤝
Updates ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/b8YGQZjQav
डोनोवन फरेरा के रूप में राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका लग चुका है। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 110-6 है।
इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज LSG के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 13.2 ओवर के बाद आरआर ने सिर्फ 92 रन बनाए हैं। जबिक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल के बाद अब वैभव सूर्यवंशी आउट हुए हैं। उन्हें मोहसिन खान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिमरोन हेटमायर आए हैं। आरआर का स्कोर 4 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
यशस्वी जायसवाल के बाद मोहम्मद शमी ने दूसरी ही गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेज दिया है। इस हिसाब से शमी को बैक टू बैक विकेट मिले हैं। वहीं, राजस्थान को दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। 3 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
मोहम्मद शमी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स को पहला बड़ा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ध्रुव जुरेल आए हैं।
✌️ in ✌️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
Mohd. Shami on a roll in Lucknow 😎
Updates ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @LucknowIPL pic.twitter.com/uR610eyFPc
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर।
मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ने इकाना में टॉस जीतकर रियान पराग की अगुवाई वाली टीम राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है। अब लखनऊ की कोशिश आरआर को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले चार मुकाबले जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और उसे लगातार दो मैचों में हार झेलनी पड़ी। पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ भी टीम को शिकस्त मिली, जबकि वह टीम पहले से संघर्ष कर रही थी। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। टीम ने 6 में से 4 मुकाबले गंवाए हैं और सिर्फ 2 जीत ही दर्ज कर पाई है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है, ऐसे में टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आने वाले मुकाबलों में जीत बेहद जरूरी हो गई है।
आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम अब तक खराब फॉर्म में नजर आई है, जबकि राजस्थान की टीम अच्छी शुरुआत के बाद हाल के मैचों में लड़खड़ाती दिखी है।
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।