IPL 2026: आरसीबी के पास CSK और MI को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम
RCB IPL 2026: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। अब आईपीएल 2026 में भी टीम मजबूत नजर आ रही है और उसके पास CSK व MI के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Photo Source: Social Media
IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस समय आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। अब आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम का मौजूदा स्क्वॉड काफी मजबूत नजर आ रहा है और कई मैच विनर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में आरसीबी के पास लगातार दूसरे सीजन में खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा।
बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका
आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही टीमें लगातार दो सीजन में खिताब जीतने का कारनामा कर पाई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 और 2011 में लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में बैक टू बैक खिताब जीते थे। अब आरसीबी के पास भी इसी उपलब्धि की बराबरी करने का मौका है। टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है, जो उसे एक बार फिर खिताब का दावेदार बनाता है।
・ ゚*。・゚★。
☆゚・。°*・゚ ゚
* ゚。·・。 ゚
゚ *・゚。 *。★ ・
*・ 。・゚*・゚。
* ★ ゚・。 *
*・ 。・゚*・゚。
* ★ ゚・。 * pic.twitter.com/goagK1oQU6 — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
कई मैच विनर खिलाड़ियों से सजी टीम
आरसीबी की टीम में इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। कप्तान रजत पाटीदार के अलावा विराट कोहली टीम की बल्लेबाजी की बड़ी ताकत हैं। वहीं जितेश शर्मा, फिल सॉल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी भी टीम को मजबूती देते हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले सीजन में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल से भी इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है और वह ज्यादा मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
टीम में जुड़े नए खिलाड़ी
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने अपने स्क्वॉड में कुछ नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और मंगेश यादव जैसे खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम को और मजबूती मिली है। इन खिलाड़ियों के आने से टीम के पास विकल्प भी बढ़ गए हैं और जरूरत के अनुसार टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जा सकता है। गेंदबाजी विभाग में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और नुवान तुषारा जैसे अनुभवी गेंदबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रोहित के साथ दूसरा ओपनर कौन? हरभजन ने MI की ओपनिंग जोड़ी पर से उठाया पर्दा, प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट
आरसीबी का आईपीएल 2026 स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान और विक्की ओस्तवाल।
