रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Ravindra Jadeja: आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 1500 रन बनाने और 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravindra Jadeja Creates History: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 150 विकेट पूरा किया। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जडेजा ने स्टब्स को आउट करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 150 विकेट पूरा किया। WTC में 150 विकेट पूरे करके जडेजा ने इतिहास रच दिया। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 150 बल्लेबाजों को आउट करने और 1500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चल रहा भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच जडेजा का भारतीय टीम के लिए 47वां WTC मैच है और उनके नाम 150 विकेट और 2532 रन दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड
| श्रेणी | आंकड़े |
|---|---|
| मैच | 47 |
| रन | 2532 |
| औसत | 43.65 |
| सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 175* |
| शतक/अर्धशतक | 5/17 |
| चौके/छक्के | 243/40 |
| विकेट | 150 |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | 7/42 |
| पांच विकेट हॉल | 6 |
| कैच | 18 |
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल चार खिलाड़ियों ने 1000 रन बनाए हैं और 100 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस और मार्क वुड शामिल है। अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 195 विकेट और 1142 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का अंत किया था। कमिंस के नाम 51 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में 215 विकेट और 1020 रन दर्ज हैं, जबकि वोक्स ने 34 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में 1009 रन और 110 विकेट लेने के बाद संन्यास ले लिया।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: शुभमन गिल देर रात में…Team India के कोच ने कप्तान की चोट का किसे बताया जिम्मेदार?
जडेजा, अश्विन और जसप्रीत बुमराह के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। जुलाई 2019 में शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक केवल सात क्रिकेटर ही कम से कम 150 बल्लेबाजों को आउट कर पाए हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 150 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची
| खिलाड़ी | देश | मैच | विकेट |
|---|---|---|---|
| नाथन लियोन | ऑस्ट्रेलिया | 53 | 219 |
| पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 51 | 215 |
| रविचंद्रन अश्विन | भारत | 41 | 195 |
| मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 49 | 191 |
| जसप्रीत बुमराह | भारत | 41* | 182 |
| कगिसो रबाडा | दक्षिण अफ्रीका | 36 | 164 |
| रवींद्र जडेजा | भारत | 47* | 150 |
जडेजा का कारनामा
जडेजा द्वारा स्टब्स का विकेट न केवल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उनका 150वां विकेट था, बल्कि भारत में उनका 250वां टेस्ट विकेट भी था। अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और अश्विन के बाद वह भारत में कम से कम 250 टेस्ट विकेट लेने वाले केवल चौथे भारतीय हैं। इससे पहले, भारत की पहली पारी के दौरान, जडेजा ने 45 गेंदों पर 27 रन बनाए और अपनी 27 रनों की पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे किए। जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 4000 रन और 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के कुल चौथे क्रिकेटर हैं।
