रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Ravindra Jadeja Create History: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 10 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जडेजा 4000 रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...
रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ravindra Jadeja Becomes 4th Cricketer In The World: दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शनिवार, 15 नवंबर को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और कम से कम 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के केवल चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।

जामनगर में जन्मे 36 वर्षीय रवींद्र जडेजा इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 88वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्हें यह कीर्तिमान बनाने के लिए मात्र 10 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच के दूसरे दिन सुबह के सत्र में आसानी से पूरा कर लिया। गेंदबाज़ी में वे पहले ही 338 टेस्ट विकेट ले चुके हैं, जिसने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

जडेजा से पहले भारत की ओर से यह उपलब्धि केवल कपिल देव ने हासिल की थी। कपिल देव टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट और 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। उनके बाद इस क्लब में इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम और न्यूज़ीलैंड के दिग्गज डेनियल विटोरी शामिल हुए।

टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच रन विकेट
कपिल देव भारत 131 5248 434
इयान बॉथम इंग्लैंड 102 5200 383
डेनियल विटोरी न्यूज़ीलैंड 113 4531 362
रवींद्र जडेजा भारत 88 4000* 338

कोलकाता में चल रहा भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच जडेजा का भारत के लिए 88वां टेस्ट मैच है। वह बॉथम के बाद टेस्ट में 300 विकेट और 4000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इंग्लिश टीम के लिए अपने 72वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

जड़ेजा से पहले पंत ने रचा इतिहास

जडेजा पहली पारी में भारत के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। पहले सत्र के अंत में वह 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे। जडेजा से पहले, तीन महीने से भी ज़्यादा समय बाद भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत ने भी इतिहास रच दिया। 28 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पंत को कोलकाता टेस्ट में सहवाग के टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए लगाए गए 90 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक छक्के की ज़रूरत थी, और उन्होंने 38वें ओवर की चौथी गेंद पर केशव महाराज को छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया।

कॉर्बिन बॉश की गेंद पर हुए आउट

महाराज द्वारा फेंके गए 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने भारत के लिए एक और छक्का लगाया। उन्हें कॉर्बिन बॉश ने पवेलियन वापस भेज दिया। भारत की पहली पारी के 44वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत काइल वेरेन ने कैच लपका। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और दो चौकों तथा दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com