- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Says If Rohit Retires From Test Cricket I Will Not Surprise
रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर के बयान के बाद कहा, अगर रोहित शर्मा संन्यास ले लेते हैं तो…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाला है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाला है। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को वापस करने में सफल रहेगी। इन सबके बीच भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर रोहित शर्मा जल्द संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।
पांचवां टेस्ट से रोहित शर्मा को बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें और तेज हो गई है। रोहित ने तीन टेस्ट के 6 पारियों में मात्र 31 रन बना सके हैं। आज गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही रोहित शर्मा को लगभग प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था। जिसके बाद शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा कि वह अपने करियर पर फैसला लेंगे। लेकिन अगर रोहित शर्मा संन्यास लेते हैं तो मुझे जरा भी हैरानी नहीं होगी क्योंकि उनकी उम्र बढ़ रही है, घट नहीं रही।
शास्त्री पिछली बार भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मुख्य कोच थे और अब इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में कमेंटेरी कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि 37 वर्षीय रोहित अगर अपने टेस्ट भविष्य पर फैसला करते हैं तो उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन से अलविदा करना चाहिए। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। सिडनी टेस्ट में रोहित को खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: जब-जब अंग्रेजों को पटखनी दी, तब-तब भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; क्या मुंबई में दोहराएगा इतिहास?
‘मुझे हर उपलब्धि वाला मैच…’, अपने आखिरी वनडे मुकाबले में शतक लगाने के बाद एलिसा हीली ने दिया ये भावुक बयान
AUS W vs IND W : ‘हमने वनडे में…’, 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद फूटा कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा
IND W vs AUS W: टीम इंडिया के गेंदबाज ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए शतक जितने रन
जिसके बाद शास्त्री ने कहा प्लेइंग में शामिल होने के लिए कुछ अन्य युवा खिलाड़ी भी हैं जैसे शुभमन गिल। और वह अभी प्लेइंग में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वह बेंच पर बैठकर क्या कर रहे हैं। मुझे रोहित के संन्यास की घोषणा से हैरानी नहीं होगी। लेकिन यह उनका फैसला है। वह जिस तरह से खेलते हैं, वो उससे करीब भी नहीं दिखे हैं।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शास्त्री ने कहा कि अगर मैं रोहित शर्मा के करीब होता तो उससे कहता जाकर अपना पुराना खेल खोलो और धमाल मचाओ। मैदान पर जाओ और विपक्षी टीम पर हमला करो। फिर देखते हैं क्या होता है। खैर अब देखना होगा कि वो क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है यही सही समय है जब रोहित को संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए।
भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से दूर रह गई है। अब भारतीय टीम को दूसरे टीमों के सहारे बैठना होगा। हालांकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अभी भी भारतीय टीम ने नहीं गंवाई है। अगर सिडनी का टेस्ट जीत जाती है तब ट्रॉफी भारत के पास ही बरकरार रहेगा।
Ravi shastri says if rohit retires from test cricket i will not surprise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर हमले से पहले अमेरिकी कमांडर का सीक्रेट संदेश, 50 हजार सैनिकों को मिला युद्ध का आदेश
Mar 03, 2026 | 01:49 PMअमेरिकी हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप
Mar 03, 2026 | 01:46 PMचंद्र ग्रहण के दौरान भूख लगे तो क्या करें? सूतक काल के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
Mar 03, 2026 | 01:40 PMBollywood Holi Song: शोले के होली सॉन्ग की शूटिंग में लगे थे 10 दिन, बिना मेकअप रंगों में डूबे रहे कलाकार
Mar 03, 2026 | 01:36 PMआत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
Mar 03, 2026 | 01:33 PMईरान-इजरायल युद्ध से दुबई के रियल एस्टेट में मंदी की आशंका: क्या अब भारत के महानगरों की ओर मुड़ेंगे निवेशक?
Mar 03, 2026 | 01:33 PMक्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग में मिसाइलों के साथ साइबर और AI का भी हमला
Mar 03, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














