करुण नायर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने पहले दिन के खेल में 254 रन बनाए। इस मुकाबले में दानिश मालेवार और करुण नायर टीम के लिए संकटमोचक बने। हालांकि पहली पारी में करुण नायर अपने शतक से चूक गए, लेकिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।
घरेलू क्रिकेट के करुण नायर की शानदार बल्लेबाजी जारी है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में विदर्भ की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 10 रन बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फर्स्ट क्लास में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि नायर 82वें ओवर में रन आउट हो गए।
Stumps on Day 1! Vidarbha script an excellent comeback to end the day on 254/4, after being reduced to 24/3. Danish Malewar (138*) hit a solid unbeaten ton, adding 215 for the 4th wicket with Karun Nair (86)#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank Scorecard ▶️ https://t.co/up5GVaflpp pic.twitter.com/s8iSzy62FO — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 26, 2025
नायर ने चौथी गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद स्लिप की तरफ चली गई, विकेटकीपर गेंद को रोक नहीं सका। सचिन बेबी ने दूसरी स्लिप से दौड़कर गेंद को सीधा स्टंप पर मारा। करुण नायर ने एक रन चुराने की कोशिश की लेकिन फिर लौट गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नायर ने 188 गेंदों में 86 रन बनाए।
करुण नायर ने दानिश के साथ 115 रनों की साझेदारी की। इसकी बदौलत टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच सका। केरल के गेंदबाजों ने काफी कोशिश की लेकिन वे दिन के आखिरी सेशन तक इस साझेदारी को तोड़ने में असफल रहे। करुण नायर ने अपनी पारी में 188 गेंदों का सामना किया और 86 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। केरल के कप्तान सचिन बेबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के दानिश मालेवार 138 रन और यश ठाकुर 5 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम ने 86 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं।