- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ranji Trophy After 352 Match Kerala Team Reached The Final Know About Kerala Cricket Story
Ranji Trophy: 352 मैचों के बाद पहली बार केरल की टीम पहुंची रणजी ट्रॉफी के फाइनल में, ऐसे तय किया शून्य से शिखर तक का सफर
बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में केरल की टीम फाइनल में पहुंच गई है। केरल के रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के कुछ ही पल बाद राजनेता, मॉलीवुड सितारे, जाने-माने लेखक और कई खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

केरल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में केरल की टीम फाइनल में पहुंच गई है। केरल के रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के कुछ ही पल बाद राजनेता, मॉलीवुड सितारे, जाने-माने लेखक और कई खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई का ताता लग गया। सभी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी।
केरल की टीम 352 रणजी मैच के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। जियो सिनेमा पर प्रसारित इस मैच में दर्शकों की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिली। 2.5 लाख से बढ़कर सीधे 6 लाख हो गया। केरल के पहली बार फाइनल में पहुंचने के बाद सभी लोग ने तरह-तरह से जश्न मनाया।
352 मैचों के बाद केरल की टीम पहुंची रणजी के फाइनल में
केरल को यह इतिहास बनाने के लिए 352 मैचों का वेट करना पड़ा। केरल क्रिकेट का भी अलग इतिहास रहा है। केरल क्रिकेट की भी ऐसी ही एक कहानी है। यह कहानी 2000 के दशक के मध्य से शुरू होती है। तब तक केरल का क्रिकेट के उच्च स्तर पर जुड़ाव सीमित था, जिसमें तिनू योहनन और एस श्रीसंत जैसे खिलाड़ी शामिल थे। जबकि मलयालम अखबारों ने सुनील वाल्सन, अजय जडेजा और अबे कुरुविल्ला के राज्य से जुड़ी कहानियों को सेलिब्रेट किया।
सम्बंधित ख़बरें
Shashi Tharoor Taunt: केरल का नाम बदलने पर शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
पिनाराई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?
इधर 8वें वेतन आयोग का इंतजार…उधर कर्मचारियों के DA में 10% की बढ़ोतरी, जानें किसे होगा फायदा
शायद राज्य में अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट 1950 के दशक में त्रिपुनिथुरा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पूजा नॉकआउट्स था, जिसमें कुछ प्रमुख खिलाड़ी जैसे कि के श्रीकांत और वी बी चंद्रशेखर कभी-कभी हिस्सा लेते थे। लेकिन 2005 में कुछ क्रिकेट अधिकारियों ने अनुभवी प्रशासक टी सी मैथ्यू के नेतृत्व में एक बैठक की, ताकि राज्य के क्रिकेट में बदलाव लाया जा सके।
मैथ्यू ने केरल को बढ़ाने के लिए जिलों में अकादमी बनाया
बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष मैथ्यू ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हमारी प्रतिभा का स्तर मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसी टीमों की तुलना में सीमित है। केरल में राज्य टीम 14 जिलों से चुनी जाती है, जिसमें 15 खिलाड़ियों की एक टीम बनती है और इससे लगभग 220 खिलाड़ी होते हैं। इसमें कोई मानक नहीं है। इसलिए मैंने हर जिले में एक अकादमी बनाने का विचार किया। हमें वहीं पर प्रतिभाएं ढूंढनी हैं और कोचों को ट्रेनिंग देनी है। लेकिन यह एक कठिन काम था क्योंकि राज्य में क्रिकेट का पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। मैथ्यू पहले इस स्थिति को बदलना चाहते थे।
प्रोपर इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया था जोर
उन्होंने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य प्रोपर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना के था। अब हमारे पास राज्य में 17 प्रथम श्रेणी मैदान है। 2005 में हमारे पास एक भी मैदान नहीं था। हमने सुनिश्चित किया कि कोच बीसीसीआई के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित हों और अब मुझे लगता है कि केरल में हमारे पास कई अन्य अग्रणी राज्यों की तुलना में अधिक लेवल 1 कोच हैं। हमारे पास विशेषज्ञ इन-हाउस क्यूरेटर भी हैं।
अब परिणाम सामने है
मैथ्यू ने कहा कि अब परिणाम दिखने लगे हैं। पहले क्रिकेट खिलाड़ी केवल शहरों जैसे कि तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और थलासेरी से आते थे। लेकिन अब केरल की टीम में कासरगोड़, कोझीकोड, इडुक्की, अलप्पुझा, पलक्कड़ जैसे स्थानों से भी खिलाड़ी आने लगे हैं। वरिष्ठ कोच बिजू जॉर्ज ने कहा कि हमें इस प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोच बिजू जॉर्ज ने खिलाड़ियों के लिए एक खुला वातावरण तैयार किया, जहां उन्हें अपनी क्षमता दिखाने की पूरी स्वतंत्रता मिली। केसीए अध्यक्ष विनोद कुमार ने भी कोचों को पूरी स्वतंत्रता दी और यह सुनिश्चित किया कि सही चयनकर्ताओं और कोचों का समर्थन मिले।
Ranji trophy after 352 match kerala team reached the final know about kerala cricket story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMT20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
Feb 24, 2026 | 10:02 PM‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
Feb 24, 2026 | 10:00 PMपंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
Feb 24, 2026 | 09:59 PM“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Feb 24, 2026 | 09:58 PMMaharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Feb 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














