Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RR vs CSK: धोनी आउट, राजस्थान के खेमे में संजू-जडेजा, दोनों टीमों ने घोषित की दंग कर देने वाली प्लेइंग-11

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मजबूत और संतुलित प्लेइंग इलेवन उतारी है, जिससे मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 30, 2026 | 07:34 PM

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CSK vs RR IPL 2026 3rd Match Playing XI: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल रही है। गुवाहाटी की इस हाई-स्कोरिंग पिच पर फैंस को एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। ऑक्शन से पहले हुए बड़े ट्रेड के चलते संजू सैमसन आज पीली जर्सी में अपनी पुरानी टीम राजस्थान के खिलाफ उतर रहे हैं, जबकि रविंद्र जडेजा गुलाबी जर्सी में वापसी करते हुए चेन्नई के खिलाफ खेल रहे हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू की बड़ी जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में संजू सैमसन पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती देनी होगी। इसके अलावा उन्हें अपनी पूर्व टीम की रणनीतियों को समझकर उसका जवाब भी देना होगा। बरसापारा की छोटी बाउंड्रीज उनके लिए बड़ी पारियां खेलने का अच्छा मौका दे सकती हैं।

जडेजा की वापसी और पराग पर नजरें

दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। अब वह एक बार फिर उसी टीम का हिस्सा बनकर चेन्नई के खिलाफ खेल रहे हैं। उनके अनुभव से टीम को काफी फायदा मिल सकता है। वहीं, कप्तान रियान पराग भी अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। गुवाहाटी के इस खिलाड़ी पर फैंस की खास नजरें रहेंगी और वह चेन्नई के गेंदबाजों के खिलाफ बड़ा खेल दिखाना चाहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 RR vs CSK Live Score: आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, मैच में बारिश का साया

वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती

रोहित शर्मा के दिवाने हुए अनिल कुंबले, KKR के खिलाफ बल्लेबाजी कर दिया बयान, कहा- ये दूसरी टीमों के लिए खतरे…

CSK के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड की तैयारी में वैभव सूर्यवंशी, क्या IPL 2026 में बना पाएंगे ये बड़ा कीर्तिमान?

हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है। दोनों टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज और बेहतरीन ऑलराउंडर्स मौजूद हैं, जो मैच को किसी भी दिशा में मोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

Rajasthan royals vs chennai super kings playing xi for both teams ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 07:34 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.