वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
WI W vs AUS W: 3 मैचों की वनडे सीरीज में हार के बाद वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने टीम पर सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा कदम उठाया है, जिससे खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईसीसी ने वेस्टइंडीज महिला टीम पर लगाया जुर्माना (फोटो- सोशल मीडिया)
West Indies Fined 10 Per Cent match fee for a Slow Over-Rate: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेल रही वेस्टइंडीज महिला टीम के लिए एक और झटका सामने आया है। खराब प्रदर्शन के बीच अब आईसीसी ने भी टीम पर सख्त कार्रवाई की है, जिससे खिलाड़ियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
स्लो ओवर-रेट पर लगा जुर्माना
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर पहले वनडे मैच में स्लो ओवर-रेट के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला सेंट किट्स में खेला गया था, जहां टीम निर्धारित समय में अपने पूरे ओवर नहीं डाल पाई। आईसीसी के नियमों के अनुसार तय समय से पीछे रहने पर इस तरह की सजा दी जाती है।
कप्तान ने मानी गलती
टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा को भी मान लिया, जिसके चलते मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैच रेफरी रिऑन किंग ने यह सजा सुनाई। जांच में पाया गया कि समय में दी गई छूट के बावजूद वेस्टइंडीज टीम दो ओवर पीछे रह गई थी। इस दौरान ऑन-फील्ड अंपायर लॉरेन एजेनबैग और कैंडेस ला बोर्डे, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर मारिया एबॉट ने टीम पर स्लो ओवर-रेट का आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
अगर सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मैच में 103 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने 90 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
आखिरी मैच महज औपचारिकता
सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है। वेस्टइंडीज टीम के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड की तैयारी में वैभव सूर्यवंशी, क्या IPL 2026 में बना पाएंगे ये बड़ा कीर्तिमान?
गौरतलब है कि इस दौरे की शुरुआत में भी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया था। तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर पूरी तरह दबदबा बनाया था। अब वनडे सीरीज में भी लगातार जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब इस दौरे को शानदार अंदाज में खत्म करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने की लड़ाई साबित हो सकता है।
