- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rajasthan Royals Vs Chennai Super Kings Playing Xi For Both Teams Ipl 2026
RR vs CSK: धोनी आउट, राजस्थान के खेमे में संजू-जडेजा, दोनों टीमों ने घोषित की दंग कर देने वाली प्लेइंग-11
IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मजबूत और संतुलित प्लेइंग इलेवन उतारी है, जिससे मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।
- Written By: संजय बिष्ट

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK vs RR IPL 2026 3rd Match Playing XI: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल रही है। गुवाहाटी की इस हाई-स्कोरिंग पिच पर फैंस को एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। ऑक्शन से पहले हुए बड़े ट्रेड के चलते संजू सैमसन आज पीली जर्सी में अपनी पुरानी टीम राजस्थान के खिलाफ उतर रहे हैं, जबकि रविंद्र जडेजा गुलाबी जर्सी में वापसी करते हुए चेन्नई के खिलाफ खेल रहे हैं।
धोनी की गैरमौजूदगी में संजू की बड़ी जिम्मेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में संजू सैमसन पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती देनी होगी। इसके अलावा उन्हें अपनी पूर्व टीम की रणनीतियों को समझकर उसका जवाब भी देना होगा। बरसापारा की छोटी बाउंड्रीज उनके लिए बड़ी पारियां खेलने का अच्छा मौका दे सकती हैं।
जडेजा की वापसी और पराग पर नजरें
दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। अब वह एक बार फिर उसी टीम का हिस्सा बनकर चेन्नई के खिलाफ खेल रहे हैं। उनके अनुभव से टीम को काफी फायदा मिल सकता है। वहीं, कप्तान रियान पराग भी अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। गुवाहाटी के इस खिलाड़ी पर फैंस की खास नजरें रहेंगी और वह चेन्नई के गेंदबाजों के खिलाफ बड़ा खेल दिखाना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पावरप्ले के राजा बने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज, 6 ओवर के अंदर निकाल दी CSK की हवा, 4 बल्लेबाज हुए आउट
बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल 2026 का प्रसारण, मिनिस्ट्री के यू-टर्न के बाद ब्रॉडकास्टर ने लिया बड़ा फैसला
IPL 2026 RR vs CSK Live Score: राजस्थान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, 100 से कम स्कोर में 9 बल्लेबाज आउट
वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद
गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है। दोनों टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज और बेहतरीन ऑलराउंडर्स मौजूद हैं, जो मैच को किसी भी दिशा में मोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
Rajasthan royals vs chennai super kings playing xi for both teams ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा बोर्ड का नया एजुकेशनल कैलेंडर, 2 मई से गर्मियों की छुट्टी, 15 जून से खुलेंगे स्कूल
Mar 30, 2026 | 09:04 PMकंबोज की दावत में ठाकरे हुए ‘मोहित’, आघाडी में हलचल, सुप्रिया का डैमेज कंट्रोल, अलर्ट मोड में शिंदे गुट
Mar 30, 2026 | 08:51 PMशहबाज शरीफ की कूटनीति फेल! ‘चौधरी’ बनने चले पाकिस्तान को ईरान ने दिखाया आईना, शांति वार्ता प्रस्ताव खारिज
Mar 30, 2026 | 08:40 PMविकास निधि के बंटवारे पर तीखी नोकझोंक, नासिक मनपा की महासभा में भाजपा और शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप
Mar 30, 2026 | 08:37 PM’12 साल के अंदर ही नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंका’, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने कही बड़ी बात
Mar 30, 2026 | 08:36 PMपावरप्ले के राजा बने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज, 6 ओवर के अंदर निकाल दी CSK की हवा, 4 बल्लेबाज हुए आउट
Mar 30, 2026 | 08:34 PMसुकन्या समृद्धि, PPF और NSC पर ब्याज दर कितना? अगले तिमाही के लिए दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू
Mar 30, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM













