शिक्षा बोर्ड का नया एजुकेशनल कैलेंडर, 2 मई से गर्मियों की छुट्टी, 15 जून से खुलेंगे स्कूल

MSBSHSE Academic Calendar: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अकादमी वर्ष 2026-27 के लिए नया शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है।
maharashtra school educational calendar 2026 27 summer vacation may 2
Maharashtra school calendar 2026-27 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Schools Summer Vacation: महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने अपना नया एजुकेशनल (शैक्षणिक) कैलेंडर जारी कर दिया है। नए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नए सत्र की शुरुआत 15 जून से होगी, जबकि गर्मी की छुट्टियां 2 मई से 14 जून तक रहेंगी।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक शरद गोसावी की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शालाओं में छुट्टियों व सत्र की समय-सारिणी में एकरूपता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अन्य बोर्ड के स्कूल्स यदि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहे हैं, तो वे अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं।

29 जून तक सुबह के सत्र में होंगे संचालित

नए सत्र की शुरुआत के साथ ही 15 जून से 29 जून तक स्कूल सुबह के सत्र में संचालित किए जाएंगे। इस दौरान स्कूल का समय सुबह 7 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। इसके बाद 30 जून से सभी स्कूल अपने नियमित समय पर चलेंगे।

जून में भी होती है तेज गर्मी

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठवाडा के इलाकों जून माह में भी भीषण गर्मी होती है। इन क्षेत्रों में पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए छात्र-अभिभावकों ने जुलाई से सत्र शुरू करने की मांग करते रहे हैं। ऐसे में शिक्षा बोर्ड के इस निर्णय को लेकर विदर्भ सहित राज्य के अन्य कुछ क्षेत्रों असंतोष भी देखा जा रहा है। हालांकि शिक्षा बोर्ड ने 29 जून तक सुबह का सत्र ही शुरू रखने का निर्देश दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com