IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बदला, जयपुर की जगह अब महाराष्ट्र में होंगे मुकाबले
Rajasthan Royals IPL 2026: आईपीएल 2026 की सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बदल गया है। अब राजस्थान के होम मुकाबले में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राजस्थान रॉयल्स (फोटो-IANS)
Rajasthan Royals To Secure MCA Stadium Pune As ‘Home’ Venue For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, इस सीजन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अब होम ग्राउंड पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम हो सकता है। यहां कुछ मैचों की मेजबानी की जाएगी।
IANS की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया गया है कि न्यूज एजेंसी ने इससे पहले नवंबर में बताया था कि आरआर और गत विजेता आरसीबी आईपीएल 2026 से पहले ‘गहुंजे’ स्थित वेन्यू को अपना होम वेन्यू बनाने की सोच रहे थे। आरआर ने स्टेडियम का दौरा किया था और सुविधाओं की जांच की थी।
पुणे होगा राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड
जानकारी के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के पुणे को अपना होम वेन्यू बनाने की संभावना अधिक है। पुणे आरआर के होम ग्राउंड के रूप में जयपुर की जगह लेगा, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही टीम का होम ग्राउंड रहा है। एमसीए और आरआर के बीच डील पक्की होने के करीब है। आरआर का अपने कुछ होम मैच को जयपुर से दूर ले जाने का फैसला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ चल रहे मतभेदों की वजह से हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
आईपीएल 2025 के दौरान हुआ था विवाद
आईपीएल 2025 में तनाव तब बढ़ गया जब आरसीए के एक अधिकारी ने फ्रेंचाइजी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए, जिसे उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरसीए को दीन दयाल कुमावत की अगुवाई वाली एक एडहॉक कमेटी चलाती है, और ऐसा समझा जाता है कि हाउस का ठीक न होना भी आरआर के पुणे में अपने होम गेम खेलने का एक बड़ा कारण होगा।
यह भी पढ़ें: मुझे इंग्लैंड में…उस्मान ख्वाजा के नस्लीय टिप्पणी का सामना करने के बाद मोंटी पनेसर का बड़ा खुलासा
आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ से जल्द ही घोषणा हो सकती है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन होता रहा है। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भी इस स्टेडियम में मैच खेले गए थे। आईपीएल में पूर्व में एमसीए पुणे वॉरियर्स इंडिया और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का भी होम ग्राउंड रह चुका है। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से अपने कुछ होम मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भी खेलती है।
