मेहनत का फल हमेशा मिलता है…T20 WC में संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
BCCI Naman Awards 2026 में राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Dravid statement on Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2024-25 में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया। इस खास कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई दिग्गज खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।
इस समारोह में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल द्रविड़ 15 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली शानदार जीत पर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी जमकर तारीफ की।
संजू सैमसन की मेहनत की द्रविड़ ने की सराहना
राहुल द्रविड़ ने बातचीत के दौरान संजू सैमसन के प्रदर्शन पर खास तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संजू को इतने लंबे समय तक मेहनत करने के बाद सफलता मिलते देखना बेहद खुशी की बात है। द्रविड़ ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है और संजू इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। दरअसल, जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे, तब साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस टीम में भी संजू सैमसन शामिल थे, लेकिन उन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बावजूद संजू ने मेहनत जारी रखी और खुद को बेहतर बनाने में जुटे रहे।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सुपर-8 से शुरू हुआ शानदार प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर कई सवाल उठ रहे थे और ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे। हालांकि सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजू ने उस मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन पारियां खेलीं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि उन्होंने फाइनल समेत लगातार तीन मैचों में अर्धशतक जमाकर भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: यश दयाल ने श्वेता पुंडीर से रचाई शादी, रेप केस विवाद को पीछे छोड़ शुरू की नई जिंदगी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी?
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन
संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई यादगार पारियां खेलीं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 89 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से 89 रन की बेहतरीन पारी देखने को मिली। पूरे टूर्नामेंट में संजू सैमसन भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 321 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। संजू की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि लगातार मेहनत और धैर्य के दम पर किसी भी खिलाड़ी को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
