राहुल द्रविड़ के बयान ने बटोरी सुर्खियां, रोहित शर्मा की लीडरशिप पर कह दी बड़ी बात
Rahul Dravid on Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के 11 साल के बाद 2024 का टी20 विश्वकप जीतकर ICC के खिताब को अपने नाम किया था। अब राहुल द्रविड़ ने उनकी लीडरशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Dravid: इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया एशिया कप 2025 में जलवा बिखेरेगी। इस साल के एशिया कप में नई टीम इंडिया का आगमन होगा। इसके पीछे का कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 क्रिकेट से संन्यास लेना है। इन दोनों खिलाड़ियों ने साल 2024 के विश्वकप के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। करीब 11 साल के बाद टीम इंडिया ने ICC के खिताब को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था।
रोहित शर्मा का नाम दुनिया के बेस्ट कप्तानों में लिया जाता है। जब टीम इंडिया ने 1 साल पहले टी20 के खिताब पर कब्जा जमाया था, उस वक्त रोहित कप्तान और राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के लिए हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे। हाल में राहुल द्रविड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा ने विराट कोहली की कप्तानी हटने के बाद कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है। विराट के बाद रोहित जैसे कप्तान की टीम इंडिया को सख्त जरूरत थी।
राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के बारे में क्या कहा?
राहुल द्रविड हाल में ही टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल शो ‘Kutti Stories’ पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया व उसके खिलाड़ियों पर खुलकर बात की। राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा पर बयान देते हुए कहा कि “रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए काफी कुछ सोचते हैं। पहले दिन से ही उन्हें ये बात पता थी कि उन्हें टीम को कैसे चलाना है और उनके लिए क्या जरूरी है।”
सम्बंधित ख़बरें
गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
राहुल द्रविड़ ने कहा- उनका हमेशा से ये मानना रहा कि हमेशा कप्तान की टीम होनी चाहिए। एक कप्तान के उपर ही होता है कि वो टीम को कैसे चलाए व उसे किस रास्ते पर खिलाड़ियों को ले जाना है। इसलिए कप्तान को सपोर्ट करना चाहिए। मैं यही कहना चाहूंगा कि उनके (रोहित शर्मा) के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा है। हमने कभी-कभी चुनौती भी देखी है, लेकिन रोहित अपने काम से काफी खुश थे।
ये भी पढ़ें: ‘एज इज जस्ट ए नंबर…’, 46 की उम्र में पांच विकेट लेकर इमरान ताहिर ने हिलाई रिकॉर्ड बुक
रोहित की कप्तानी से बेहद खुश- राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ का मानना है कि रोहित शर्मा काफी नरम स्वभाव के व्यक्ति हैं। वो टीम को अच्छी तरह से समझ लेते थे। विराट कोहली के जाने के बाद टीम इंडिया को रोहित शर्मा जैसे कप्तान की जरूरत थी। रोहित ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन कप्तानी की। उन्होंने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत दिलाई। मैं उनके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न हूं।
