Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महज चार साल भी नहीं टिका रिश्ता, भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से लिया तलाक

Rahul Chahar breaks silence on divorce from Ishani Johar: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 21, 2026 | 02:29 PM

राहुल चाहर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cricketer Rahul Chahar gets divorce from Ishani Johar: भारतीय टीम के बाहर चल रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जौहर का तलाक हो गया है। यह रिश्ता महज 4 साल भी नहीं टिक सका। राहुल चाहर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

राहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी नौ मार्च साल 2022 में हुई थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनका रिश्ता करीब साढ़े तीन साल तक चला। राहुल चाहर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए तलाक की पुष्टि की है। उन्होंने पोस्ट में अपना दर्द बयां किया।

कम उम्र में ही कर ली थी शादी

राहुल ने लिखा है, “मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी। इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए। सब्र, हिम्मत, और वह ताकत सीखी जो कुछ लोगों को सच में चाहिए होती है।”

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI

IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह

IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

उन्होंने लिखा, “सही कानूनी प्रक्रिया के बाद आज, मेरी जिंदगी का वह अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है। मेरे उस फैसले से मामला सुलझ गया है जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी जिंदगी का यह अध्याय खत्म हो गया। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ खत्म कर रहा हूं।”

कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते

राहुल ने लिखा, “कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं आगे ज्यादा समझदार, खुद के प्रति ज्यादा सजग और उस जिंदगी की तरफ आगे बढ़ रहा हूं जिसे मैं बनाने की हकदार हूं। कुछ समाप्त नहीं हो रहा। मैं खुद से वादा करता हूं कि यहां से मैं जो कुछ भी बनाऊंगा वह आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर चुनाव पर आधारित होगा। मैं आगे कोई कड़वाहट नहीं, सिर्फ सबक, सम्मान और फिर से शुरू करने की हिम्मत लेकर चलता हूं।”

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की पोल खोल गए कोच, बताई सबसे बड़ी कमजोरी

चेन्नई के लिए आईपीएल खेलते दिखेंगे राहुल चाहर

26 साल के राहुल चाहर ने भारत के लिए 2019 में टी20 और 2021 में वनडे में डेब्यू किया था। 1 वनडे में 3 और 6 टी20 में उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं। राहुल ने भारत के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। आईपीएल में वह लगातार खेलते हैं। आईपीएल में राहुल सीएसके का हिस्सा हैं।

Rahul chahar announces divorce from ishani johar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 02:25 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Divorce
  • Indian Cricket Players

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.