राहुल चाहर ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Rahul Chahar: राहुल चाहर ने काउंटी डेब्यू में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सरे के लिए डेब्यू करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
राहुल चाहर ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
राहुल चाहर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Chahar Breaks 166-Year-Old Record: भारतीय टीम से बाहर चल रहे 26 वर्षीय राहुल चाहर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए डेब्यू करते हुए राहुल चाहर ने एक पारी में 8 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। राहुल ने विलियम मुडी के 166 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

राहुल चाहर ने काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए डेब्यू किया। राहुल ने 24 से 27 सितंबर तक हैम्पशायर के खिलाफ साउथैम्प्टन में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के आखिरी लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 20 रनों से जीत दिलावा दिया। राहुल चाहर ने अपने पहले ही काउंटी मुकाबले की दूसरी पारी में 24 ओवर में 51 रन देकर 8 विकेट चटकाए।

राहुल की इस प्रदर्शन के बदौलत पहली पारी में 101 रन से पिछ़डने के बाद भी सरे की टीम ने 20 रनों से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही राहुल चाहर सरे के लिए डेब्यू पर एक पारी में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सरे के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया है।

विलियम मूडी के रिकॉर्ड को तोड़ा

इससे पहले सरे के लिए डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड विलियम मूडी के नाम था, जिन्होंने 1859 में नॉर्थ के खिलाफ 61 रन देकर 7 विकेट लिए थे। अब चाहर ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी वाली टीम के खिलाफ चाहर के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत सरे 181 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रही।

आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके चाहर ने शुक्रवार को 19वें ओवर की चौथी गेंद पर फ्लेचा मिडलटन को आउट करके अपने विकेटों का खाता खोला। मिडलटन 48 गेंदों में 18 रन जोड़कर अपनी टीम के कुल स्कोर में शामिल हो गए और उन्हें चाहर ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर टोबी अल्बर्ट को बोल्ड कर दिया।

राहुल चाहर का प्रदर्शन

राहुल चाहर ने सरे के लिए काउंटी डेब्यू में हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 ओवर में 51 रन देकर 8 विकेट झटके। उन्होंने फ्लेचा मिडलटन, टोबी एल्बर्ट, अली ऑर और लियम डॉसन को आउट किया। चाहर ने अपना पांचवां विकटे वाशिंगटन सुंदर को आउट करके पूरा किया। उसके बाद स्कॉट करी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वहीं काइल एबट और जेम्स फुलर को विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच करवाया। यह प्रदर्शन काउंटी डिवीजन वन 2025 का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्पेल है।

काउंटी चैम्पियनशिप 2025 में डिवीजन वन में बेस्ट बॉलिंग फिगर

खिलाड़ी टीम ओवर रन विकेट किसके खिलाफ स्थान तारीख
राहुल चाहर सरे 24 51 8 हैम्पशायर साउथैम्प्टन 24-27 सितंबर
जैक लीच समरसेट 24.3 69 7 हैम्पशायर टॉन्टन 15-18 सितंबर
डॉम बेस यॉर्कशायर 35 162 7 सरे स्कारबोरो 22-25 जुलाई
मैथ्यू वेट वॉर्सेस्टरशायर 10.5 19 6 एसेक्स वॉर्सेस्टर 16-18 मई
क्रेग ओवरटन समरसेट 10 23 6 डरहम टॉन्टन 22-23 जुलाई
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com