- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rahane Says Jaiswal Has The Game To Succeed In England
IND vs ENG: मतभेद के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया यशस्वी जायसवाल का साथ, कहा- इंग्लैंड में वो करेंगे कमाल
अप्रैल में अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल के बीच गंभीर अनबन की अफवाहें तेज थीं। लेकिन अब रहाणे ने इंग्लैंड में जिन तीन खिलाड़ियों पर खास नजर रखने की बात कही है, उनमें सबसे पहले नाम यशस्वी जायसवाल का लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज 20 जून से शुरू होगी। पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पर अतिरिक्त भार होगा। क्योंकि इंग्लैंड में पारी का आगाज करना सबसे कठिन होता है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सक्षम हैं।
रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं यशस्वी जायसवाल को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि इंग्लैंड में पारी का आगाज करना वास्तव में महत्वपूर्ण होता है। उसके पास अच्छा कौशल है। वह एक छोर पर विकेट बचाकर रख सकता है और जरूरत पड़ने पर आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकता है। इसलिए मैं इंग्लैंड में जायसवाल का प्रदर्शन देखने के लिए वाकई उत्सुक हूं।
अप्रैल में रहाणे और जायसवाल के बीच हुई थी अनबन
अप्रैल में ऐसी खबरें आई थीं कि पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में जम्मू-कश्मीर से हार के बाद मुंबई के खिलाड़ियों जायसवाल और रहाणे के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। रहाणे ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच दो साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जबकि जायसवाल जुलाई 2023 में कैरेबियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से टीम के पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मेरी जिंदगी के सिर्फ 3-6 महीने बचे थे…युवराज सिंह ने कैंसर के दिनों को याद कर बताया डॉक्टर का वो खौफनाक जवाब
Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
सिराज और बुमराह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
रहाणे ने इसके साथ ही कहा कि मैं मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को भी अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी होने के कारण उन पर आक्रमण का नेतृत्व करने और टीम के लिए विकेट लेने की जिम्मेदारी है।
IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के पहले कैसा फील कर रहे हैं खिलाड़ी, देखिए जोश व जज्बे वाला वीडियो
उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि बुमराह कितने शानदार गेंदबाज हैं और उन्होंने विकेट लेने में महारत हासिल की है, लेकिन मैं उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी लेते हुए और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से टीम को बाहर निकालने में मदद करते हुए देखना चाहूंगा, क्योंकि इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतना हमेशा बहुत खास होता है। (भाषा इनपुट के साथ)
Rahane says jaiswal has the game to succeed in england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














