- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Players Feeling Before The First Test Match Against England Watch The Video
IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के पहले कैसा फील कर रहे हैं खिलाड़ी, देखिए जोश व जज्बे वाला वीडियो
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज आज 20 जून से शुरू हो रही है। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पहला मुकाबला आज से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल की कप्तानी से एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। टीम इंडिया पहली बार पूरी तरह युवा जोश के साथ मैदान पर उतरेगी, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज अब अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
शुभमन गिल पर नई जिम्मेदारी
शुभमन गिल के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका है। उन्हें पहली बार टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है और कप्तान के तौर पर यह उनका डेब्यू मैच होगा। युवा कप्तान के कंधों पर टीम को नेतृत्व देने के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियों की भरपाई भी करने की चुनौती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और प्रशंसकों की निगाहें गिल की रणनीति और नेतृत्व कौशल पर टिकी हुई हैं।
We are set for the series opener 👌 👌#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/xAbVDUsUdp — BCCI (@BCCI) June 20, 2025
नए चेहरों और संतुलन पर भरोसा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुकाबले से पहले कहा कि यह टीम पूरी तरह संतुलित है और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि युवा खिलाड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे और टेस्ट क्रिकेट में भारत की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम
श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा
Ravi Shastri ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की क्रिकेट से जुड़ी एक किताब
टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम के साथ हैं, जो कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं। उनके अनुभव और शांत स्वभाव से ड्रेसिंग रूम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
गौतम गंभीर के अनुभव का लाभ
टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर भी इंग्लैंड की पिचों और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। बतौर खिलाड़ी उन्होंने यहां कई मुकाबले खेले हैं और उनका अनुभव रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। गंभीर ने खिलाड़ियों को तेज स्विंग और सीम मूवमेंट से निपटने के लिए विशेष अभ्यास कराया है।
IND vs ENG टेस्ट सीरीज शुरू होने पहले सचिन तेंदुलकर ने गिल पर जताया भरोसा, कहा- इंग्लैंड में…
इंग्लैंड टीम पूरी ताकत के साथ तैयार
दूसरी ओर, इंग्लैंड टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। आक्रामक कप्तानी के लिए पहचाने जाने वाले स्टोक्स भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों में खेलने का लाभ उठाने की कोशिश करेगी, खासकर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माने जाने वाले हेडिंग्ले के पिच पर।
यह टेस्ट सीरीज भारत के लिए सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि एक नई पीढ़ी के नेतृत्व की परीक्षा भी है। शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम का अच्छा प्रदर्शन होगा। इसकी संभावना सचिन ने भी जतायी है। आज जब दोनों टीमें उतरेंगी, तो केवल रन और विकेट नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाली रणनीतियों की भी परीक्षा होगी।
Indian players feeling before the first test match against england watch the video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMIPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
Apr 02, 2026 | 08:23 PMअमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
Apr 02, 2026 | 08:14 PMईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ‘B-1 ब्रिज’ तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Apr 02, 2026 | 08:11 PMनागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
Apr 02, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














