-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- R Ashwin To Be Joined By 4 More Indians Ilt20 Auction List Out
ILT20 Auction में रविचंद्रन अश्विन पर रहेगी सबकी नजरें, नीलामी में 5 भारतीय खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ILT20 Auction List Out: इंटरनेशनल लीग टी20 2025 के लिए आज 300 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस लीग के लिए पांच भारतीय खिलाड़ियों को भी फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया है।

ILT20 Auction List Out: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2025 के लिए आज सभी टीमें नीलामी पर उतरेगी। इस नीलामी के लिए 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। नीलामी के दौरान कई बड़े नाम देखने को मिलेंगे।
भारत की ओर से 24 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से केवल पांच खिलाड़ियों को अंतिम सूची में जगह मिल पाई है। इन खिलाड़ियों में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सबसे बड़ा नाम हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार किसी फ्रेंचाइज़ी लीग में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
अश्विन के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
उनके साथ 2011 विश्व कप विजेता पीयूष चावला, हाल ही में घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने वाले बल्लेबाज प्रियांक पांचाल, पूर्व आईपीएल पेसर अंकित राजपूत और पंजाब के तेज गेंदबाज़ सिद्धार्थ कौल को फाइनल सूची में शामिल किया गया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
नीलामी में भाग लेने वाली छह फ्रेंचाइज़ियों को USD 1.5 मिलियन (लगभग ₹13.33 करोड़) से लेकर USD 2 मिलियन (लगभग ₹17.77 करोड़) के बीच खर्च करना है। हर टीम के पास कम से कम USD 800,000 (₹7.11 करोड़) का पर्स होना ज़रूरी है।
अश्विन को टॉप ब्रेकेट में किया गया है शामिल
रविचंद्रन अश्विन को टॉप ब्रेकेट में रखा गया है, जिसकी बेस प्राइस USD 120,000 (₹1.07 करोड़) तय की गई है। इसके अलावा जेसन रॉय, फखर ज़मान, साइम अयूब और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी USD 80,000 की श्रेणी में हैं, जबकि शाकिब अल हसन और जेम्स एंडरसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी USD 40,000 की सूची में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 17 बाउंड्री का साथ ठोका यूथ टेस्ट में दूसरा शतक
इस लीग में हर टीम को अपने टीम में कम से कम 4 यूएई खिलाड़ियों को शामिल करना होगा। जिसमें से एक खिलाड़ी 23 वर्ष से कम उम्र का होना चाहिए। इसके अलावा एक-एक खिलाड़ी कुवैत और सऊदी अरब से और दो अन्य एसोसिएट देशों से होना जरूरी है। टीमों को दो अतिरिक्त वाइल्डकार्ड साइनिंग की अनुमति भी दी गई है, जिन्हें नीलामी से बाहर चुना जा सकता है। मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो यूएई और एक एसोसिएट खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य होगा।
इन टीमों के पास बचा है इतना पैसा
नीलामी में सबसे बड़ा पर्स दुबई कैपिटल्स और गल्फ जायंट्स के पास है, दोनों के पास USD 1,035,000 की राशि है। वहीं, एमआई एमिरेट्स की टीम नीलामी की शुरुआत USD 800,000 के न्यूनतम पर्स के साथ करेगी। कई बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों को पहले ही उनकी टीमों ने रिटेन कर लिया है। जिनमें सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मोईन अली, वनिंदु हसरंगा, शिमरोन हेटमायर, दिनेश कार्तिक और जॉनी बेयरस्टो जैसे नाम शामिल हैं।
R ashwin to be joined by 4 more indians ilt20 auction list out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













