- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Century On 78 Balls Vs Australia In Youth Test
ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 17 बाउंड्री का साथ ठोका यूथ टेस्ट में दूसरा शतक
Australia U19 vs India U19: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने महज 78 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह वैभव का दूसरा यूथ टेस्ट शतक है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Score Century: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीम के बीच खेले जा रहे दो यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंदों में शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वैभव यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 78 गेंदों में शतक लगाया। यह वैभव का यूथ टेस्ट में दूसरा शतक है। दोनों ही शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया है। 14 वर्षीय वैभव ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक और चौके के साथ अपना शतक पूरा किया।
वैभव ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 78 गेंदों पर शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के दौरान उन्होंने पहले एक छक्का और फिर दो लगाकर चौके लगाए। वैभव ने अपनी पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 8 छक्के लगाए। वैभव 113 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: LSG के ऑनर पर आग बबूला हुए ललित मोदी, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग
Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Salim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी
Ranjit Singh: जामनगर के महाराज, जिन्होंने अंग्रेजों की टीम में अपनी धाक जमाई
भारतीय टीम की पारी का हाल
भारत के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। आयुष 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विहान मल्होत्रा भी 6 रन बनाकर चलते बने। यहां से पारी को वैभव और अभिज्ञान ने मिलकर संभाला। दोनों के बीच 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। वैभव 221 के स्कोर पर शतक बनाकर आउट हो गए। खबर लिखें जाने तक भारत ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से महज 9 रन पीछे है।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को 59 रनों से रौंदा
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का हाल
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 243 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीवन होगन ने 92 रनों की पारी खेली। उसके अलावा जेड होलिक ने 38, एलेक्स ली यंग ने 18, जेम्स ने 13 और साइमन बज ने 15 रनों की पारी खेली। भारत के लिए दीपेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। दीपेश ने 45 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं किशन कुमार ने 3, अममोलजोत सिंह ने एक और खिलान कुमार ने 1 विकेट चटकाए।
Vaibhav suryavanshi century on 78 balls vs australia in youth test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DigiLocker का नया फीचर काम करेंगा आसान, बिजली बिल के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Apr 03, 2026 | 04:49 PMतेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
Apr 03, 2026 | 04:48 PMकब है Anusuya Jayanti 2026? जानिए सही तिथि और इस विशेष दिन विधिवत पूजा की महिमा
Apr 03, 2026 | 04:47 PMगोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
Apr 03, 2026 | 04:46 PMनागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
Apr 03, 2026 | 04:45 PMखाड़ी में पानी का हाहाकार! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट तबाह, क्या अब प्यासा मरेगा मिडिल ईस्ट?
Apr 03, 2026 | 04:45 PMराम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














