- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Punjab Kings Parted Ways With Trevor Bayliss And Sanjay Bangar Ricky Ponting Head Coach
रिकी पोंटिंग के आते ही PBKS के खेमें मे उथल-पुथल, कोचिंग स्टाफ से दो दिग्गजों की छुट्टी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने अपने मुख्य कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बनाया है। ऐसे में अब पंजाब में बड़ा फेरबदल देखने मिला है। फ्रेंचाइजी के चार सह-मालिकों के बीच हुई मीटिंग के बाद ट्रेवर बेलिस और संजय बांगर को उनके पद से हटाने का फैसला लिया गया।
- Written By: मृणाल पाठक

पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने अपने मुख्य कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बनाया है। पोंटिंग के आते ही यह तय था कि टीम की कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने मिलेंगे। ऐसे में अब पंजाब में बड़ा फेरबदल देखने मिला है। टीम ने ट्रेवर बेलिस और संजय बांगर की छुट्टी कर दी है।
दरअसल, ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर की मानें तो फ्रेंचाइजी के चार सह-मालिकों के बीच हुई मीटिंग के बाद बेलिस और संजय बांगर को उनके पद से हटाने का फैसला लिया गया। बेलिस ने साल 2023 में पंजाब किंग्स के हेड कोच के रूप में टीम से जुड़े थे। जहां उनके कार्यकाल में टीम ने 2 आईपीएल सीजन में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था। वहीं संजय बांगर को पंजाब ने अपना क्रिकेट डेवलपमेंट का हेड बनाया था, हालांकि अब उन्हें भी उनकी जिम्मेदारियों से पंजाब ने मुक्त कर दिया है।
PUNJAB KINGS part ways with Trevor Bayliss & Sanjay Bangar. [ESPN Cricinfo] – PBKS revamping a new coaching staff under Ricky Ponting. pic.twitter.com/jyPmbH9CvA — Johns. (@CricCrazyJohns) September 26, 2024
आईपीएल 2024 में रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हुआ करते थे। लेकिन अब वह 2025 के आईपीएल में पंजाब के कोच के रूप में दिखाई देने वाले हैं। PBKS लगातार अपने कोच बदल रहा है। IPL 2017 में पंजाब की टीम वीरेंद्र सहवाग की कोचिंग में और 2018 में ब्रेड हॉज की कोचिंग में खेली थी। उसके बाद टीम के हेड कोच माइक हसन बने और फिर अनिल कुंबले ने भी टीम कोच का पद संभाला। उसके बाद ट्रेवर बेलिस आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2024 में पंजाब किंग्स की टीम 10 अंको के साथ (-0.353) तालिका में 9वें स्थान पर रही थी। PBKS का यह लगातार 10वां सीजन था, जिसमें टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई। 2014 में आखिरी बार PBKS लीग स्टेज से आगे बढ़कर सीजन के फाइनल में पहुंची थी और जॉर्ज बेली की कप्तानी में टीम उपविजेता बनी थी।
यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट का नया किंग बनेगा श्रीलंका का ये बल्लेबाज, 8 मैचों में ही किया ये बड़ा कारनामा
ज्ञात हो कि साल 2018 में पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान टीम ने 2019 से 2021 तक लगातार तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई जिसमें 2020 में उनका पहला फाइनल भी शामिल है।
गौरतलब है कि आईपीएल के उद्घाटन संस्करण 2008 में रिकी पोंटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था। फिर वह 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था। उसके बाद 2014 में वह मुंबई के सलाहकार की भूमिका में दिखाई दिए। फिर 2015 और 2016 में वह मुंबई के कोच रहे।
Punjab kings parted ways with trevor bayliss and sanjay bangar ricky ponting head coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













