Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहम मुकाबले में जोश इंग्लिश-प्रियांश आर्या का पचासा, मुंबई को मात देकर पंजाब ने काटा टॉप 2 का टिकट

इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप में काबिज हो चुकी है। अहम मुकाबले में प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने अर्धशतक लगाया। वहीं, मुंबई के लिए गेंदबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: May 27, 2025 | 12:36 AM

PBKS ने MI को 7 विकेट से हराया (फोटो- @IPL)

Follow Us
Close
Follow Us:

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टॉप-1 में जगह बना ली है। अब उसे फाइनल मुकाबले के लिए एक अतिरिक्त मैच मिलेगा। मौजूदा सीजन के 69वें मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश के शानदार फिप्टी की बदौलत इस स्कोर को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

एमआई के लिए मुकाबले में हार की सबसे बड़ी वजह उसके गेंदबाज रहे। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। वहीं, हार्दिक पांड्या के द्वारा भी साधारण कप्तानी देखी गई। ये ही कारण रहा कि पंजाब किंग्स ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जसप्रीत बुमराह ने 5.80 की इकोनॉमी के साथ 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, मिचेल सेंटरन ने 2 विकेट अपने नाम किए। लेकिन उन्होंने भी 10.20 की इकोनॉमी के साथ 41 रन लुटाए।

Sealing a Q1 spot in style 🤌 Captain Shreyas Iyer adds the finishing flair as #PBKS defeat #MI in Jaipur ❤ Scorecard ▶ https://t.co/Dsw52HOtga#TATAIPL | #PBKSvMI | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/x93pqi4hxn — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2025

प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश की मैच जीताऊ पारी

पंजाब किंग्स को टॉप 2 में पहुंचाने के असली हीरो सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश रहे। इन दोनों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाई। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 109 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई। 143 रन के स्कोर पर टीम को प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा।  लेकिन तब तक वो अपना काम पूरा कर चुके थे।

प्रियांश आर्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। दूसरी तरफ जोश इंग्लिश ने 173 के स्ट्राइक रेट के साथ 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाकर मैच को खत्म किया।

सूर्यकुमार यादव की पारी गई बेकार

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में 57 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पांचवी फिफ्टी लगाई। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज फिप्टी के नजदीक नहीं पहुंच पाया। मुंबई के लिए इस मैच में हार का एक कारण ये भी रहा। सूर्यकुमार यादव के अलावा रयान रिकल्टन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पांड्या 26 और नमन धीर ने 20 रन बनाए।

ऋषभ पंत के अलावा लपेटे में आएंगे ये दो खिलाड़ी? IPL 2026 में फ्रेंचाइजी कर सकती है किनारा

पंजाब किंग्स की शानदार गेंदबाजी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद गेदंबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोका। मुंबई के बल्लेबाज पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए। ये ही कारण था कि पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस को 184 रनों पर रोकने में कामयाब हो पाई।  पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सन और विजयकुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा का विकेट लिया।

Punjab kings beat mumbai indians reach top 2 ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 11:23 PM

Topics:  

  • IPL 2025
  • Mumbai Indians
  • Punjab Kings

सम्बंधित ख़बरें

1

MI Auction Plan: सबसे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी मुंबई, डी कॉक और बेयरस्टो पर होगी नजरें

2

IPL 2026 Auction: कब और कहां देखें नीलामी? टाइमिंग और सभी 10 टीमों का पर्स जानें

3

IPL 2026: काफी मस्ती होगी…मुंबई इंडियंस में वापसी करते हुए शार्दुल ठाकुर का पहला रिएक्शन आया सामने

4

2 करोड़ बेस प्राइस…खेलेंगे सिर्फ 4 मैच, IPL 2026 के ऑक्शन से पहले BCCI ने किया कन्फर्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.