2 करोड़ बेस प्राइस…खेलेंगे सिर्फ 4 मैच, IPL 2026 के ऑक्शन से पहले BCCI ने किया कन्फर्म
Josh Inglis: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस आईपीएल 2026 सीजन के लिए केवल 4 मैचों में ही उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपनी उपलब्धता की जानकारी बीसीसीआई को दे दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोश इंग्लिस (फोटो-सोशल मीडिया)
Josh Inglis only Play 4 Matches In IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को आईपीएल 2026 के नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। आईपीएल 2025 में जोश इंग्लिस पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। वो अब इस सीजन में 14 में से केवल 4 मुकाबले के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में उनको शामिल करना फ्रेंचाइजियों के मुश्किल का सबब बन सकता है। अब देखना होगा कि क्या इंग्लिस पर कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाएगी या नहीं।
ऑस्ट्रेलिया के टी20 आई में 2 शतक लगाने वाले जोश इंग्लिस ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को 2 करोड़ की बेस प्राइस में रखा है। लेकिन महज 4 मैचों के लिए कोई फ्रेंचाइजी 2 करोड़ शायद की खर्च करे। आईपीएल 2025 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयारी में जुट गई है।
5 खिलाड़ियों ने अपनी अपलब्धता के बारे में जानकारी दी
गुरुवार (4 दिसंबर) को क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए रजिस्टर करने वाले 1355 खिलाड़ियों में से पांच ने बीसीसीआई को इस टूर्नामेंट के लिए अपनी सीमित उपलब्धता के बारे में बताया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, “इंग्लिस ने बीसीसीआई को बताया है कि वह आईपीएल 2026 में सिर्फ 25 प्रतिशत मैचों में ही खेलेंगे। असल में, उन्होंने बोर्ड के ज़रिए फ्रेंचाइजी को बताया है कि वह चार से ज़्यादा मैचों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च
यह भी पढ़ें: BCCI ने किया कन्फर्म! T20 क्रिकेट में होगी रोहित शर्मा की वापसी, इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते
IPL 2025 में किया था शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में इंग्लिस पंजाब किंग्स के टॉप परफॉर्मर्स में से एक थे। उन्होंने 11 मैचों में 278 रन बनाए। जयपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 42 गेंदों में 73 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?
पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि इंग्लिस की सीमित उपलब्धता के कारण ही उन्हें रिलीज किया गया। पोंटिंग ने कहा कि
जोश इंग्लिस ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में हमारे लिए बेहतरीन पारियां खेलीं। हालांकि, वह पूरे सीज़न उपलब्ध नहीं रह पाए। इसलिए उन्हें टीम में बनाए रखना मुश्किल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा भी कहा जा रहा है कि इंग्लिस अगले साल आईपीएल 2026 के सीजन के दौरान शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिस कारण से वो आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे।
