IPL 2026: काफी मस्ती होगी…मुंबई इंडियंस में वापसी करते हुए शार्दुल ठाकुर का पहला रिएक्शन आया सामने
Shardul Thakur and Rohit Sharma: आईपीएल 2026 के पहले शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड करके टीम में शामिल किया है। शार्दुल ने रोहित शर्मा के साथ बीते हुए पल को याद किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Shardul Thakur: आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स से मुंबई इंडियंस में दो करोड़ रुपये में ट्रेड किए गए भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का कहना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें हमेशा खुलकर खेलने की स्वीकृति दी थी, जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों ही बेहतर हुए। इस साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 34 वर्षीय तेज गेंदबाज शार्दुल का मानना है कि मुंबई इंडियंस में अपनी वापसी से वह पुराने अच्छे दिनों को फिर से जीने की उम्मीद रखते हैं।
आईपीएल में अपने शुरुआती सफर को याद करते हुए शार्दुल ठाकुर ने बताया कि कैसे 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना उनके करियर के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हुआ। शार्दुल ने 2026 में फिर से इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने को लेकर उत्साह जताया है और दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बिताए शुरुआती पलों को सबसे यादगार बताया।
रोहित के साथ काफी मस्ती होगी
रोहित शर्मा के साथ फिर से जुड़ने को लेकर शार्दुल ने कहा कि अभी और पता चलेगा जब हम साथ में बैठेंगे, लेकिन मुझे यकीन है कि काफी मस्ती होगी। उन्होंने आगे कहा, “रोहित ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। उन्होंने मुझे उनके साथ खुलकर रहने और खुलकर खेलने दिया। हम एक-दूसरे के साथ सहज हो गए और इसमें उनका बहुत बड़ा हाथ था।”
सम्बंधित ख़बरें
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
सहायक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में शुरू हुआ था करियर
शार्दुल ठाकुर का करियर मुंबई इंडियंस के साथ एक सहायक खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था और बाद में उन्हें आईपीएल अनुबंध मिला। उन्होंने अपने शुरुआती ड्रेसिंग रूम अनुभव को लेकर कहा, “मैं भाग्यशाली था कि मुझे अपनी शुरुआती दिनों में ही ड्रेसिंग रूम का अनुभव मिला। उस समय मुझे सीनियर खिलाड़ियों के सामने सहज महसूस करने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस के शिविर में जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार किया गया, वह छोटी सी पहल मेरे करियर में बहुत मददगार साबित हुई।”
यह भी पढ़ें: बड़ौदा के अमित पासी ने T20 डेब्यू में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला और मैंने नई गेंद से गेंदबाजी की। इससे मेरा मनोबल और आत्मविश्वास दोनों ही एक नए स्तर पर पहुंच गए और मैं लगातार विकेट लेने में सफल रहा। उन्होंने कहा, ‘मैं सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, मुनफ पटेल, एंड्रयू साइमंड्स, रोहित शर्मा , अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को देख रहा था… और मैं उन्हीं के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहा था। यह अविश्वसनीय था।’
