पाकिस्तान सुपर लीग 2026 दुनिया के सामने बना मजाक! सरेआम इन बड़े नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने नियमों की अनदेखी करते हुए बाहर हो चुके खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान सुपर लीग (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत से ही विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। हर हफ्ते किसी न किसी फैसले को लेकर चर्चा हो रही है। 17 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक और बड़ा विवाद देखने को मिला, जब क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने नियमों को लेकर हैरान करने वाला कदम उठाया।
क्या है मजाक के पीछे का कारण?
लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मुकाबले में क्वेटा की टीम ने प्लेइंग 11 में बड़ी गलती कर दी। टीम ने ऐसे खिलाड़ी को भी शामिल कर लिया, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था। कप्तान सऊद शकील जब टॉस के दौरान अपनी टीम बता रहे थे, तब इस गलती का खुलासा हुआ।
बेवन जैकब्स को लेकर बढ़ा विवाद
दरअसल, बेवन जैकब्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे और उनकी जगह दिनेश चंडीमल को टीम में शामिल किया गया था। इसके बावजूद प्लेइंग 11 में दोनों खिलाड़ियों के नाम शामिल कर दिए गए, जिससे फैंस हैरान रह गए। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लीग और टीम दोनों की जमकर आलोचना हुई।
सम्बंधित ख़बरें
KKR की 5वीं हार पर अजिंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, जानिए किसे बताया हार का सबसे बड़ा गुनहगार?
SAI तक पहुंची कोच की काली करतूतें? नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने लगाए शोषण के आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
फैंस के बीच बढ़ी उलझन
इस पूरे मामले के बाद फैंस के बीच काफी भ्रम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों का मानना था कि चंडीमल किसी अन्य खिलाड़ी की जगह टीम में आए हैं, लेकिन कप्तान ने साफ किया कि टॉम करन अब भी टीम का हिस्सा हैं। इससे मामला और उलझ गया और फैंस ने लीग के नियमों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
🚨 ANOTHER JOKE FROM PSL 🚨 – Dinesh Chandimal was brought in as a replacement for Bevon Jacobs, but last night, both played for Quetta Gladiators in the PSL 😂 – So, what’s the point in bringing Dinesh Chandimal as a replacement 😆pic.twitter.com/0Qu3kcD1OB — Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 18, 2026
मैच में क्वेटा ने दर्ज की जीत
विवाद के बावजूद मैदान पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 134 रन बनाए। टीम के लिए हसीबुल्लाह खान ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। क्वेटा की ओर से जहानदाद खान और उस्मान तारिक ने 3-3 विकेट झटके। इसके जवाब में क्वेटा ने लक्ष्य को 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रिली रोसो ने 60 रन की अहम पारी खेली, जबकि हसन नवाज ने 49 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: RCB ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
लगातार विवादों में घिरा टूर्नामेंट
इस घटना के बाद एक बार फिर पाकिस्तान सुपर लीग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रहे विवादों ने टूर्नामेंट की साख पर असर डाला है और आने वाले मैचों में आयोजकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी।
