IND vs PAK Final: टीम इंडिया ने दो बार चटाई धूल, फाइनल मैच में कैसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
PAK Possible 11 vs IND, Final: टीम इंडिया ने एशिया कप के ग्रुप और सुपर-4 में पाकिस्तान को लगातार दो बार हराया है। अब फाइनल में पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा या नहीं, इस पर सबकी नजरें हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Final, India vs Pakistan: एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी और फैंस का उत्साह चरम पर होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं, जो इस मैच की लोकप्रियता का सबूत है। टीम इंडिया के फाइनल के लिए स्क्वाड में बदलाव लगभग तय है। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी की संभावना है, जिससे टीम की ताकत और संतुलन बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि पाकिस्तान अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेगा या नहीं।
कैसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप की शुरुआत में जो प्लेइंग 11 चुनी थी, उसके बाद टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। शुरुआती मुकाबलों में कॉम्बिनेशन को ढूंढने में उन्हें समय लगा, लेकिन सुपर-4 में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद उन्होंने वापसी की। इसके बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यही कारण है कि संभावना कम ही है कि पाकिस्तान फाइनल में अपने प्लेइंग 11 में कोई बड़ा बदलाव करेगा।
PAK कप्तान सलमान अली आगा ने भी साफ कर दिया है कि बल्ले से संघर्ष कर रहे सैम अयूब फाइनल में टीम का हिस्सा होंगे। पिछले दोनों मैचों में मिली जीत से पाकिस्तान आत्मविश्वास के साथ फाइनल में उतर रहा है। वहीं, टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा है और अपनी अजेय स्थिति को बरकरार रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
फाइनल मुकाबला न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद रोमांचक रहने वाला है। दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी और खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। भारत-पाकिस्तान की यह भिड़ंत एशिया कप 2025 के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हुसैन तलत, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
ये भी पढ़ें: खिताबी मुकाबले में ‘बॉयकॉट’ का असर फीका, सुपर संडे मैच के लिए टिकटों की मच रही होड़
एशिया कप 2025 फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
