-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Farhan Says Gunshot Gesture Not Political In Icc Hearing
ICC के एक्शन से साहिबजादा फरहान को ‘धोनी-कोहली’ ने बचाया, गन सेलिब्रेशन पर हुई सुनवाई
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC hearing for Farhan and Haris Rauf: एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान फरहान और रऊफ के जश्न पर विवाद हुआ। दोनों ने आईसीसी में सफाई दी कि उनका इशारा राजनीतिक नहीं था।

साहिबजादा फरहान (फोटो-सोशल मीडिया)
Farhan says gunshot gesture not political in ICC hearing: साहिबजादा फरहान ने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के दौरान अपने जश्न को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को आईसीसी की सुनवाई में कहा कि उनका जश्न किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं था और इसका मकसद सिर्फ अपनी खुशी जाहिर करना था।
आईसीसीसी को सफाई देते हुए फरहान ने यह भी बताया कि उनके द्वारा किए गए गन सेलिब्रेशन को कुछ लोग गलत तरीके से समझ रहे हैं। फरहान ने बचने के लिए धोनी और कोहली के सेलिब्रेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और विराट कोहली ने भी अतीत में इसी तरह के जश्न किए हैं।
बीसीसीआई ने की थी शिकायत
भारत ने फरहान और हारिस रऊफ के इशारों को भड़काऊ मानते हुए आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी। फरहान ने यह जेस्चर 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, भारत में इस जश्न को संवेदनशील माना गया। खासकर पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को जोड़कर देखने लगे हैं। जिसके कारण विवाद और बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
हारिस रऊफ ने भी दी सफाई
तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी आलोचना झेलनी पड़ी, क्योंकि उन्होंने विकेट लेने के बाद ‘6-0’ दिखाने वाला इशारा किया और एक फाइटर जेट को गिराने की नकल की, जिसे कुछ लोगों ने राजनीतिक संदर्भ से जोड़ दिया। ICC की सुनवाई में रऊफ ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके इशारे का भारत से कोई संबंध नहीं है।
आईसीसी लगा सकता है जुर्माना
उन्होंने सवाल उठाया कि 6-0 का मतलब क्या होता है? इसे भारत से कैसे जोड़ा जा सकता है? इस पर ICC अधिकारी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सूत्रों के अनुसार, ICC फरहान और रऊफ दोनों पर जुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना उनके मैच फीस का 50% से 100% तक हो सकता है। हालांकि, निलंबन या बैन की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के कोच ने भारत को दी चेतावनी, कहा- सिर्फ 28 सितंबर का नतीजा ही मायने रखेगा
इसी बीच पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अब पाकिस्तान 28 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगा और 13 साल बाद एशिया कप जीतने की कोशिश करेगा। वहीं दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट के फाइनल में 41 साल में पहली बार भिड़ंत होगी।
Farhan says gunshot gesture not political in icc hearing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













