Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार

IRE vs IND 2nd T20 Match: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस करीबी मुकाबले को आयरलैंड ने 1 रन से अपने नाम कर लिया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 28, 2026 | 10:48 PM

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले टीम इंडिया की हार, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IRE vs IND 2nd T20 Match: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए इस करीबी मुकाबले में आयरलैंड ने 1 रन से अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम ने टी20 सीरीज का ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। गौरतलब है कि यह कोई पहला सीरीज है जब आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीतने में सफल हो पाई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने भारत के सामने 155 रनों लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट पर सिर्फ 153 रन ही बना सकी। भारत की हार का मुख्य वजट टीम के बल्लेबाजों की ओर से अच्छा प्रदर्शन नहीं करना रहा। टीम इंडिया का टॉप आर्डर शुरुआत में ताश की पत्तों की तरह ढहता चला गया। आयरलैंड की हाथों दो मैचों में मिली हार के बाद भारत की लगातार 16 टी20 सीरीज जीत की विनिंग स्ट्रीक पर भी ब्रेक लग चुका है।

पहले मुकाबले में 34 रन से हार

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मैदान पर उतरी भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 34 रनों से हार गई थी। इस स्थिती में टीम इंडिया के लिए दूसरा मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। हालांकि, इसके बावजूद भी श्रेयस अय्यर की नेतृत्व वाली टीम मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई। दूसरे मुकाबले के अंतिम ओवर में जीत के लिए भारत 20 रन चाहिए थे। मैदान पर भारत की ओर से मोर्चा संभाल रहे हर्षित राणा ने 21 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन, वह भी मैच के नतीजे बदलने में सफल नहीं हो पाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री

IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?

IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला

आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री

पूरी तरह फेल रहा टॉप ऑर्डर

आयरलैंड के 155 रनों को पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। महज 35 रनों पर भी टीम के चार बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तो खाता भी नहीं खोल सके। जबकि, कप्तान श्रेयस अय्यर खुद 10 रन बनाकर अपना विकेट गंवा खो दिए। भारतीय टीम के इन तीनों बल्लेबाजों को जय मूंदरा ने अपना शिकार बनाया।

ईशान किशन भी टीम के लिए केवल 12 रनों को योगदान दे सके और वह रन आउट हो गए। यहां से तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने 39 रन जोड़कर भारतीय पारी को संभाला. मैथ्यू हॉलार्ड ने अक्षर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

Ire vs india 2nd t20 match ireland won by 1 runs against india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 10:30 PM

Topics:  

  • India vs Ireland
  • Indian Cricket Team
  • T20 Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.