इनके कारण बर्बाद हुआ… पृथ्वी शॉ का करियर किसने खराब किया? खुद कर दिया खुलासा
पृथ्वी शॉ की कभी सचिन, लारा और वीरेंद्र सहवाग से तुलना होती थी, लेकिन आज ये खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन सभी मुद्दों पर खुलकर बात की।
- Written By: संजय बिष्ट
पृथ्वी शॉ (फोटो- सोशल मीडिया)
कभी दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स के कंपेयर किए जाने वाले पृथ्वी शॉ आज टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनको रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दूसरी तरफ विजय हजारे ट्रॉफी में उन्हें जगह नहीं मिली और आईपीएल 2025 की नीलमी में भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। अब उन्होंने इन सभी मुद्दों पर खुलकर बात की है।
पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए साल 2018 में डेब्यू कर लिया था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 134 रन की पारी खेली। उस वक्त के कोच रवि शास्त्री ने इस खिलाड़ी के लिए कहा था कि शॉ में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है, लेकिन आज वो क्रिकेट की दुनिया से दूर होते जा रहे हैं।
गलत दोस्तों के साथ समय बिताया- पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने हाल में ही न्यूज 24 को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा कई गलत फैसले लिए गए, जिससे क्रिकेट को कम समय मिला। उन्होंने गलत दोस्तों के साथ समय बिताया। वहीं, परिवार में उनके दादाजी के जाने का उन्हें बहुत दुख हुआ, लेकिन अब वो दोबारा से मेहनत करने की राह पर वापस आ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुई Kangana Ranaut, तारीफ कर कहा- ‘अब वर्ल्ड कप की बारी’
मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
UP के इस विभाग में सरकारी नौकरी करेंगे रिंकू सिंह, योगी सरकार का बड़ा तोहफा
पृथ्वी शॉ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो पहले क्रिकेट को बहुत समय देते थे। वो नेट्स में 3-4 घंटे तक बल्लेबाजी करते थे फिर भी उन्हें थकान का अनुभव नहीं होता है। इस दौरान उनका पूरा दिन मैदान पर गुजर जाता था, लेकिन देखते ही देखते उनका ध्यान भटक गया और गलत लोगों की संगत में फंस गया।
मेरा ध्यान भटक गया था- पृथ्वी शॉ
शॉ ने कहा कि “बहुत सी चीजें हैं। लोगों को यह अलग लग सकता है। लेकिन मैं जानता हूं कि क्या हुआ। मैं समझ सकता हूं। मैंने जिंदगी में कई गलत फैसले लिए। मैंने क्रिकेट को कम समय देना शुरु कर दिया। मैं पहले बहुत अभ्यास करता था। जैसे, मैं नेट्स में 3-4 घंटे बल्लेबाजी करता था। मैं बल्लेबाजी से कभी नहीं थकता था। मैं आधा दिन मैदान पर जाता था। मैं मानता हूं कि मेरा ध्यान भटक गया था।”
