IPL 2026: टूर्मामेंट शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, कहा- मुझसे गलती हुई, मैं भी इंसान हूँ
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगामी सीजन के लिए कड़ी मेहनत की है, अपनी गलतियां स्वीकार कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पृथ्वी शॉ (फोटो- सोशल मीडिया)
Prithvi Shaw Statement: आईपीएल 2025 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी की है। पिछले कुछ सीजन उनके लिए अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन अब वह नई सोच और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
खराब फॉर्म के बाद लिया ब्रेक
साल 2023 और 2024 के सीजन में शॉ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 16 पारियों में उनके बल्ले से केवल 304 रन निकले। इस दौरान उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा। हालांकि, इस ब्रेक को शॉ ने अपने लिए एक अवसर के रूप में लिया और खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया।
ब्रेक ने बनाया और मजबूत
पृथ्वी शॉ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी को खुलकर जिया और खुद को समय दिया। उन्होंने कहा कि वापसी के बाद उन्होंने अपने अभ्यास में पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत की है। उनके अनुसार, यह ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी था और इसने उन्हें मानसिक रूप से और भी मजबूत बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
आलोचनाओं से सीखा आगे बढ़ना
शॉ ने माना कि करियर के इस दौर में उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। उन्हें टीम से बाहर किया गया और घरेलू क्रिकेट में भी जगह गंवानी पड़ी। इस दौरान उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठे।
Prithvi Shaw sounds LOCKED IN for a comeback 🔥🇮🇳 “I’m fully focused on returning to Team India… working harder than ever.” Owning mistakes, learning, and improving — that’s the mindset 👀⚡ Talent was never the issue 🖤#PrithviShaw #IPL2026 #DC pic.twitter.com/NNHrWkEStx — ND Sport (@SportsByND) March 26, 2026
उन्होंने साफ कहा कि हर इंसान से गलतियां होती हैं और वह भी इससे अछूते नहीं हैं। शॉ के मुताबिक, लोग उनके बारे में पूरी सच्चाई नहीं जानते। उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्होंने बाहरी बातों पर ध्यान देना छोड़ दिया है और पूरी तरह अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं। इन सबके बीच शॉ ने मुंबई टीम का साथ छोड़कर महाराष्ट्र से खेलने का फैसला किया, जिससे उन्हें एक नई शुरुआत का मौका मिला। अब वह फिर से खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली टीम में कड़ी टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स में इस बार शॉ को शीर्ष क्रम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। उन्हें अन्य बल्लेबाजों के साथ जगह के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। टीम अपना अभियान एक अप्रैल से लखनऊ के खिलाफ शुरू करेगी। ऐसे में शॉ के पास शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करने का मौका होगा
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, IPL में बड़ा कीर्तिमान बनाने की दहलीज पर।
पृथ्वी शॉ अब अपने अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं और भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका मानना है कि गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। आने वाले सीजन में वह अपनी मेहनत और प्रदर्शन से सभी को जवाब देना चाहेंगे।
