Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, सूर्यवंशी समेत 3 प्लेयर्स को ‘डक’ पर आउट कर बनाया ये रिकॉर्ड

SRH vs RR: आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के 24 वर्षीय गेंदबाज ने डेब्यू पर इतिहास रच दिया। अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर उन्होंने मैच में सनसनी मचा दी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 14, 2026 | 05:32 PM

सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Praful Hinge: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया। 24 वर्षीय इस गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते हुए पूरे मैच का रुख बदल दिया। खास बात यह रही कि तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे।

पहले ही ओवर में ऐतिहासिक प्रदर्शन

प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके हों। इससे पहले कई बार गेंदबाजों ने पहले ओवर में दो विकेट जरूर लिए थे, लेकिन तीन विकेट का यह कारनामा पहली बार देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इससे पहले ऐसा प्रदर्शन भुवनेश्वर कुमार ने किया था, जिन्होंने शुरुआती ओवर में दो विकेट हासिल किए थे।

पहले ओवर में ही ढह गई राजस्थान की शुरुआत

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी का पहला ओवर लेकर आए हिंगे ने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी डक पर आउट कर तीसरा झटका दिया। इस तरह राजस्थान की टीम पहले ही ओवर में पूरी तरह दबाव में आ गई।

सम्बंधित ख़बरें

IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक

एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट

Vaibhav Sooryavanshi ✅
Praful Hinge ✅
Lhuan-dre Pretorius ✅
A dream start for Praful Hinge on his #TATAIPL debut 🧡 Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/RKGW3NxM5y — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026

नागपुर के खिलाड़ी ने किया कमाल

प्रफुल्ल हिंगे का संबंध नागपुर से है और वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 10 फर्स्ट क्लास और 6 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। टी20 क्रिकेट में उनका डेब्यू सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में आंध्रा के खिलाफ हुआ था। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। अपने पहले ही मैच में इस तरह का प्रदर्शन कर उन्होंने न सिर्फ टीम का भरोसा जीता, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में अपनी पहचान भी बना ली है।

ये भी पढ़ें: ईशान की शानदार पारी से हैदराबाद ने बनाए 216 रन, राजस्थान को जीत के लिए करनी होगी मशक्कत

डेब्यू मैच में ही तीन बल्लेबाजों को डक पर आउट करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। प्रफुल्ल हिंगे का यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मंच पर भी दबाव को संभाल सकते हैं और अपनी टीम के लिए मैच विनर बन सकते हैं।

 

Praphull hinge 3 wickets first over ipl 2026 debut record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 10:08 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Praful Hinge
  • Rajasthan Royals
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.