स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 132 मैच खेले गए। इस सीजन में हरियाणा का दबदबा रहा। हरियाणा ने इस सीजन 22 में से 16 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम रही। वहीं दबंग दिल्ली ने भी अंत में बाजी मार लिया और अपना सेमीफाइनल का स्थान पक्का किया।
जबकि यूपी योद्धाज, पटना पाइरेट्स, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीमें आपस में एलिमिनेटर का मुकाबला खेलेगी। यूपी योद्धाज का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा। यूपी और जयपुर का मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। जबकि पटना पाइरेट्स का भिड़ंत यू मुंबा से होगा। वहीं पटना और मुंबा का मुकाबला 9 बजे से शुरू होगा।
यूपी योद्धाज ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। 22 मैचों में इस टीम ने 13 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में हार मिली है। साथ ही तीन मैचों में टाई रहे। अंक तालिका में यह टीम तीसरे नंबर पर है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली छठी टीम रही। 22 मैचों में से टीम ने 13 मुकाबले जीते हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली यह छठे नंबर की टीम है।
पीकेएल के इतिहास में सबसे सफल टीम पटना पाइरेट्स ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर जगह बनाई है। इस टीम ने 22 में से 13 मैच जीते हैं और 7 मैचों में टीम को हार मिली है। इस टीम ने 77 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं यू मुंबा दूसरे सीजन की चैंपियन रही है। इस टीम ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित की है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्रमांक | टीम | मैच (P) | जीत (W) | हार (L) | ड्रॉ (T) | स्कोर अंतर (Score Diff) | फॉर्म (Form) | अंक (Pts) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | हरियाणा स्टीलर्स (Q) | 22 | 16 | 6 | 0 | 112 | W, L, L, W, W | 84 |
2 | दबंग दिल्ली K.C. (Q) | 22 | 13 | 5 | 4 | 85 | W, W, W, W, W | 81 |
3 | यूपी योद्धा (Q) | 22 | 13 | 6 | 3 | 97 | W, W, W, W, T | 79 |
4 | पटना पाइरेट्स (Q) | 22 | 13 | 7 | 2 | 93 | T, L, W, W, W | 77 |
5 | U मुंबा (Q) | 22 | 12 | 8 | 2 | 16 | W, L, W, L, W | 71 |
6 | जयपुर पिंक पैंथर्स (Q) | 22 | 12 | 8 | 2 | 55 | L, W, W, W, W | 70 |
7 | तेलुगु टाइटन्स | 22 | 12 | 10 | 0 | -40 | W, L, W, L, L | 66 |
8 | पुणेरी पलटन | 22 | 9 | 10 | 3 | 61 | W, L, L, W, L | 60 |
9 | तमिल थलाइवाज | 22 | 8 | 13 | 1 | 16 | L, W, W, L, L | 50 |
10 | बंगाल वॉरियर्ज़ | 22 | 5 | 14 | 3 | -116 | L, L, L, L, T | 41 |
11 | गुजरात जायंट्स | 22 | 5 | 14 | 3 | -152 | L, T, L, L, L | 38 |
12 | बैंगलोर बुल्स | 22 | 2 | 19 | 1 | -227 | L, L, L, L, L | 19 |