ये कैच है या फिर कोई करिश्मा! मार्को यान्सन ने एक हाथ से लपका मुश्किल Catch, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के मार्को यान्सन ने बाउंड्री लाइन पर ईशान किशन का शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर फैंस और खिलाड़ी हैरान रह गए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मार्को यान्सन (फोटो- सोशल मीडिया)
Marco Jansen Catch Video: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
मार्को यान्सन का हैरान करने वाला कैच
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यान्सन ने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास ईशान किशन का एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया। यह कैच इतना मुश्किल था कि स्टेडियम में मौजूद फैंस से लेकर खिलाड़ी तक हैरान रह गए।
Marco Jansen ಈ ಕ್ಯಾಚ್ನ ಚೆಂಡು ಹೂವಿನಷ್ಟೇ ನಾಜೂಕಾಗಿ ಹಿಡಿದ್ರು!🫡💯 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #PBKSvsSRH | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/J7sItJwm7M — Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
ईशान किशन की पारी का अंत ऐसे हुआ
सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली थी और टीम ने अपना पहला विकेट 120 रन के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्होंने अच्छी शुरुआत भी की, लेकिन 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने काउ कॉर्नर की ओर बड़ा शॉट खेला। गेंद छक्के के लिए जा रही थी, तभी मार्को यान्सन तेजी से दौड़े और सही समय पर छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया। ईशान किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी और पावरप्ले में ही स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। अभिषेक ने सिर्फ 28 गेंदों में 74 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें: PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 219 रन बनाकर पंजाब किंग्स के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा। अब देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब की बल्लेबाजी इस चुनौती का सामना कैसे करती है। वहीं इस मुकाबले में मार्को यान्सन की शानदार फील्डिंग और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी लंबे समय तक फैंस को याद रहने वाली है।
