कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
RCB vs PBKS: अपने 100वें IPL कप्तानी मैच में श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। RCB के 222 रन के जवाब में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Shreyas Iyer 100th Match as Captain IPL: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक बना हुआ है। टीम एक के बाद एक मुकाबले गंवा रही है और अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि प्लेऑफ की उम्मीदें भी कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला पंजाब के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन इस अहम मैच में भी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सबसे ज्यादा उम्मीद कप्तान Shreyas Iyer से थी, मगर वह एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए।
100वें कप्तानी मैच में नहीं चला अय्यर का बल्ला
श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला खास था क्योंकि वह आईपीएल में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेल रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद अब पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे अय्यर इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि यह खास दिन उनके लिए यादगार नहीं बन सका। 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर सिर्फ 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी के तेज गेंदबाज रसिक सलाम ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
अय्यर के जल्दी आउट होने से पंजाब की बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ गया। दूसरी पारी में बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। जिस पिच पर पहली पारी में रन बनाना आसान लग रहा था, उसी विकेट पर पंजाब के बल्लेबाज पूरी तरह बिखर गए।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
पिछले मुकाबलों में भी नहीं चला बल्ला
आईपीएल 2026 की शुरुआत में शानदार फॉर्म में दिखने वाले श्रेयस अय्यर पिछले कुछ मैचों में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनकी हालिया पारियां इस बात की गवाही दे रही हैं कि वह लय हासिल नहीं कर पा रहे।
पिछले 6 मैचों में अय्यर का प्रदर्शन
- बनाम आरसीबी: 1 रन
- बनाम मुंबई इंडियंस: 4 रन
- बनाम दिल्ली कैपिटल्स: 59* रन
- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: 5 रन
- बनाम गुजरात टाइटंस: 19 रन
- बनाम राजस्थान रॉयल्स: 30 रन
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। नियमित कप्तान रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में भी आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आई। Virat Kohli ने एक और शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोक दिए। अंत में Tim David ने 12 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को 222 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
