- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pbks Player Priyansh Arya Will Gift His Father New House With Ipl 2025 Money
IPL 2025 के पैसों से पापा को गिफ्ट करेगा सपनों का महल, 3.8 करोड़ में PBKS ने खरीदा था ये गुमनाम क्रिकेटर
Priyansh Arya: प्रियांश आर्य का परिवार किराए पर रहता है। 23 साल के इस युवा बल्लेबाज के माता-पिता शिक्षक हैं और उनका परिवार अभी तक घर नहीं खरीद पाया है।
- Written By: मृणाल पाठक

प्रियांश आर्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से युवा खिलाड़ियों को एक खास मंच मिलता है। कुछ ऐसा ही पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी के साथ हुआ है, जो अब अपने पिता का सपना पूरा करने चला है। ये खिलाड़ी आईपीएल के पैसों से अब अपने परिवार को वो खुशियां देने वाला है, जिसकी उनका परिवार हमेशा से ही इंतजार कर रहा था।
हम बात कर रहें हैं 23 साल के प्रियांश आर्य की, जिसने आईपीएल 2025 में जमकर सुर्खियां बटरी है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की ओर से 47 रनों की तूफानी पारी खेली थी। प्रियांश को मेगा नीलामी में पंजाब फ्रेंचाइजी ने 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस नई डील के मिलते ही प्रियांश अपने पिता को अपने सपनों का महन देने वाले हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियांश आर्य का परिवार किराए पर रहता है। 23 साल के इस युवा बल्लेबाज के माता-पिता शिक्षक हैं और उनका परिवार अभी तक घर नहीं खरीद पाया है। अब पता चला है कि पंजाब किंग्स से 3.8 करोड़ रुपये की डील के बाद प्रियांश बहुत जल्द नया घर खरीद सकते हैं। प्रियांश एक ही आईपीएल डील से अपने परिवार की गरीबी मिटाने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
संजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल
CSK vs KKR: चेन्नई ने केकेआर के सामने रखा 193 रन का टारगेट, तीन बल्लेबाज फिफ्टी से चूके
अब ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा IPL का रोमांच, मेगा प्लान तैयार, लेकिन इस एक मुद्दे ने बढ़ाई टेंशन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 रनों की शानदार पारी खेली। आईपीएल 2025 ने उन्हें एक नई पहचान दी है, लेकिन प्रियांश उससे पहले ही भारतीय घरेलू क्रिकेट में धूम मचा रहे थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में साउथ दिल्ली की टीम से खेलते हुए दमदार शतक लगाया। वहीं नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने मनन भारद्वाज की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरीं। इस दमदार प्रदर्शन के बाद मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स से 3.8 करोड़ रुपये की डील मिली।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दे कि प्रियांश आर्य के घरेलू करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में 19 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 620 रन बनाए हैं। प्रियांश ने अपने टी20 करियर में एक शतक और 3 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उनके नाम अब तक 7 लिस्ट-ए मैचों में सिर्फ 77 रन हैं।
Pbks player priyansh arya will gift his father new house with ipl 2025 money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMTamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Apr 14, 2026 | 10:12 PMचीन को घेरने निकला US! फिलीपींस,जापान और फ्रांस के साथ दक्षिण चीन सागर में शुरू करेगा युद्धाभ्यास
Apr 14, 2026 | 10:04 PM‘भारत खुद को हिंदू राज्य घोषित नहीं कर सकता, हिंदू शब्द का कोई विशेष अर्थ नही; सुप्रीम कोर्ट जज का बड़ा बयान
Apr 14, 2026 | 10:02 PMसंजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PMमैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM
बिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी, बीजेपी ने क्यों लगाया दांव? देखें इनसाइड स्टोरी- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:25 PM












